Advertisement
बुध की उल्टी चाल से बदलेगी इन राशि के जातकों की किस्मत
बीती 10 सितम्बर को सुबह 9 बजकर 7 मिनट पर पंचांग के मुताबिक ग्रहों के राजकुमार बुध ग्रह कन्या राशि में ही वक्री हो चुके हैं और इन दिनों वे उल्टी चाल चल रहे हैं। बुध की यह उल्टी चाल 23 दिनों तक चलेगी अर्थात् बुध 10 सितंबर से 2 अक्टूबर तक कन्या राशि में ही वक्री रहेंगे। पंचांग के मुताबिक ग्रहों के राजकुमार बुध ग्रह इसके पहले कन्या राशि में मार्गी थे। बुध के चाल बदलने का राशियों पर गहरा प्रभाव पड़ेगा। कई राशियां ऐसी हैं जिनकी किस्मत पलटने वाली है। बुध कन्या राशि में वक्री होकर भद्र योग का निर्माण भी कर रहें हैं।
आइए डालते हैं एक नजर उन राशियों पर जिनकी किस्मत बुध की उल्टी चाल से बदलने वाली है—
इन राशियों की बदल जायेगी किस्मत
कन्या राशि
बुध कन्या राशि में ही वक्री होकर गोचर कर रहें हैं। साथ ही इसी राशि में भद्र योग का निर्माण भी हो रहा है। इसलिए इसका सबसे ज्यादा असर इसी राशि के जातकों पर होगा। इस दौरान कन्या राशि के जातकों को करियर में तरक्की मिलेगी। आप अपनी वाणी से लोगों का दिल जीत लेंगे, इससे आपके सारे काम बन जायेंगे। व्यापार में अधिक मुनाफा होगा, मान-सम्मान में वृद्धि होगी। भद्र योग के निर्माण से ये लोग कुशल रणनीति बनाने में सफल होंगे। इस दौरान आपका प्रमोशन होने के प्रबल योग हैं। सरकारी नौकरी मिल सकती है। संतान चाहत की मनोकामना पूरी हो सकती है।
मकर राशि
बुध का वक्री होना मकर राशि के जातकों के लिए बहुत ही शुभ होगा। इनके सभी मामले सुलझ जायेंगे। घर परिवार की सुख समृद्धि में वृद्धि होगी। धार्मिक आयोजनों में शामिल होंगे। यदि कोई बड़ा काम शुरू करना चाहते हैं तो यह समय अति उत्तम है। इस दौरान आपको सारे कार्यों में सफलता मिलेगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। कोर्ट कचेहरी का मामला आपके पक्ष में रहेगा। शत्रु पराजित होंगे।
मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए बुध वक्री शुभ फलदायक होंगे। इस दौरान वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। जो लोग शादी के योग्य हैं उनके रिश्ते आ सकते हैं। इन्हें ससुराल पक्ष की ओर से पूरा सहयोग मिलेगा। नौकरी में तरक्की मिल सकती है।
आलेख में दी गई जानकारियों को लेकर हम यह दावा नहीं करते कि यह पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
Advertisement
जीवन मंत्र
Advertisement