Advertisement
16 सितंबर का पंचांग: भगवान गणेश की पूजा करना फलदाई, सुबह 11:51 से दोपहर 12:40 बजे तक अभिजीत मुहूर्त

बुधवार को दोपहर 12:21 बजे तक वैधृति योग प्रभावी रहेगा, इसके बाद विष्कुम्भ योग शुरू हो जाएगा। अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:51 से दोपहर 12:40 बजे तक रहेगा। यह दिन का सबसे शुभ समय माना जाता है। अमृत काल सुबह 7:53 से 9:37 बजे तक रहेगा।
वहीं, राहुकाल दोपहर 12:21 बजे से 1:52 बजे और गुलिक काल सुबह 10:50 से दोपहर 12:21 बजे तक रहेगा। इसके अलावा, यमगंड काल सुबह 7:48 से 9:19 बजे तक रहेगा। पारंपरिक मान्यताओं के अनुसार, इस समय में नए कार्य शुरू करने से बचना चाहिए क्योंकि इन्हें अशुभ समय माना जाता है।
बुधवार को इस दिन सूर्य सिंह राशि में स्थित रहेगा, जबकि चंद्रमा तुला राशि में स्थित रहेगा। उत्तर दिशा में दिशाशूल रहेगा। ज्योतिष और वास्तु के मुताबिक, इस दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। यदि यात्रा करना अनिवार्य हो, तो कुछ विशेष ज्योतिषीय उपायों को अपनाकर प्रस्थान किया जा सकता है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
जीवन मंत्र
Advertisement
Traffic
Features


