Advertisement
माघ माह की चतुर्दशी तिथि, मासिक शिवरात्रि पर करें शिव-गौरी की पूजा, नोट कर लें शुभ मुहूर्त

धार्मिक मान्यता है कि शिव -गौरी की विधि विधान और भक्ति से की गई पूजा से पापों का नाश, मनोकामनाओं की पूर्ति और आध्यात्मिक उन्नति होती है। दिन की शुरुआत के लिए शुभ-अशुभ मुहूर्त भी नोट कर लें। दृक पंचांग के अनुसार, 17 जनवरी को कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि 12 बजकर 3 मिनट से 18 जनवरी तक है। मूल नक्षत्र सुबह 8 बजकर 12 मिनट तक है, उसके बाद पूर्वाषाढ़ा है।
व्याघात योग रात्रि 9 बजकर 18 मिनट तक और करण विष्टि है, जो 11 बजकर 15 मिनट तक, उसके बाद शकुनि है। चतुर्दशी को चंद्रमा धनु राशि में संचार करेंगे। वहीं, सूर्योदय 7 बजकर 15 मिनट पर और सूर्यास्त 5 बजकर 48 मिनट पर होगा।
शुभ मुहूर्त पर नजर डालें तो निशिता काल पूजा मध्य रात्रि लगभग 12 बजकर 4 मिनट से 12 बजकर 58 मिनट तक रहेगा। इस समय गौरी-शंकर की पूजा, रुद्राभिषेक और जप करना सर्वोत्तम माना जाता है। वहीं, राहुकाल सुबह 5 बजकर 27 मिनट से 6 बजकर 21 तक रहेगा। इस दौरान कोई शुभ या नया कार्य न करें।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
जीवन मंत्र
Advertisement
Traffic
Features


