Navratri 2022: Bring these things at home during Navratri, wishes will be fulfilled-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 9:29 pm
Location
Advertisement

नवरात्र 2022: नवरात्रि के दिनों में घर में लाएँ यह चीजें, मनोकामनाएँ होंगी पूरी

khaskhabar.com : गुरुवार, 29 सितम्बर 2022 10:41 AM (IST)
नवरात्र 2022: नवरात्रि के दिनों में घर में लाएँ यह चीजें, मनोकामनाएँ होंगी पूरी
बीते सोमवार से शारदीय नवरात्र शुरू हो चुके हैं। आज नवरात्र का 4था दिन है। हिंदू धर्म में नवरात्र का काफी अधिक महत्व है। नवरात्र के दिनों में मां दुर्गा के नौ स्वरूप की पूजा की जाती है। वहीं चौथे दिन मां कुष्मांडा देवी की पूजा की जाती है। माना जाता है कि मां कुष्मांडा देवी ने सृष्टि की रचना की थी। जब सृष्टि में अंधकार था, तब देवी ने इस स्वरूप में अंड यानी ब्रह्माण्ड की रचना की थी। इस कारण इन्हें कुष्मांडा कहते हैं। कुष्मांडा एक संस्कृत शब्द है जिसका अर्थ है कुम्हड़ा यानी पेठा की बलि देना। माना जाता है कि मां कुष्मांडा की पूजा करने से हर तरह के कष्टों से छुटकारा मिल जाता है। नवरात्रि के दौरान मां भक्तों की हर मुरादें पूरी करती हैं। ऐसे में कहा गया है कि अगर नवरात्रि के 9 दिनों में अगर कुछ चीजें घर में लाई जाएं तो देवी मां प्रसन्न होती हैं और भक्तों पर अपने कृपा बरसाती है। ऐसे में अगर आप भी इस नवरात्रि मां को प्रसन्न करना चाहते हैं तो ये चीजें घर में ला सकते हैं।

तुलसी का पौधा
सनातन धर्म में तुलसी के पौधे का काफी महत्व बताया गया है। अब चाहे भगवान का भोग हो या फिर चरणाम्रत हो, हर प्रसाद में तुलसी के पत्ते को डालना शुभ माना जाता है। मान्यताओं के अनुसार नवरात्रि में तुलसी का पौधा घर लाकर अगर उसे रोपा जाए और उसकी सच्चे मन से पूजा की जाए तो मां की कृपा बनती है और घर में खुशहाली आती है।

मोर पंख
नवरात्र के दौरान मोर पंख को घर में लाना शुभ माना जाता है। नवरात्रि के दिनों में घर में मोर पंख लाना वास्तु दोष को दूर करता है। इतना ही नहीं अगर इसकी पूजा करके बच्चों के कमरों में रखा जाए तो उनका पढ़ाई में मन लगा रहता है।

शंखपुष्पी की जड़
मान्यताओं के मुताबिक, अगर नवरात्रि के शुरुआती दिनों में शंखपुष्पी की जड़ें लाकर उसे चांदी के डिब्बे में रखकर उस डिब्बे को तिजोरी में रख दिया जाए तो धन-धान्य की प्राप्ति होती है।

सफेद चीजें
नवरात्र के शुरुआती दिन अगर घर में सफेद चीजें जैसे मिठाई, दूध, चावल, सफेद कपड़े आदि लाई जाएं तो घर में खुशहाली आती है।

आलेख में दी गई जानकारियों को लेकर हम यह दावा नहीं करते कि यह पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement