Mercury will change its course, inauspicious for Taurus, Virgo and Capricorn, benefits for these zodiac signs-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 11:28 am
Location
Advertisement

बुध बदलेंगे अपनी चाल, वृष, कन्या और मकर राशि के लिए अशुभ, इन राशि वालों को लाभ

khaskhabar.com : सोमवार, 27 मार्च 2023 11:53 AM (IST)
बुध बदलेंगे अपनी चाल, वृष, कन्या और मकर राशि के लिए अशुभ, इन राशि वालों को लाभ
बुध एक बार फिर से अपनी चाल बदलने जा रहे हैं। आने वाली 31 मार्च को बुध ग्रह मेष राशि में आ रहे हैं। मेष राशि में बुध 7 जून तक रहेंगे। बुध ग्रह की चाल बदलने से अब बुधादित्य योग रहेगा। बुध ग्रह की चाल में बदलाव होने से 12 राशियों में से 5 राशियों के लिए अच्छा समय शुरू हो जाएगा। वहीं, वृष और मकर राशि वाले लोगों को संभलकर रहना होगा। इनके अलावा 5 राशियों के लिए मिला-जुला समय रहेगा।

ज्योतिषाचार्यों के अनुसार बुध के राशि परिवर्तन होने से लोगों की आर्थिक स्थिति मजबूत होती है तो कुछ लोगों को नुकसान भी होता है। इस ग्रह के कारण शेयर मार्केट से जुड़े लोग ज्यादा प्रभावित होते हैं। शरीर में नसें, तंत्रिका तंत्र, गले और स्किन से जुड़ी बीमारी भी बुध की वजह से होती है। इस ग्रह के कारण तर्क शक्ति पर असर पड़ता है। साथ ही पत्रकारिता, शिक्षा, लेखन और वकालात से जुड़े लोगों के कामकाज में भी बड़े बदलाव होते हैं।

मेष राशि में बुध के आ जाने से मिथुन, कर्क, कन्या, वृश्चिक और मीन राशि वाले लोगों के लिए अच्छा समय रहेगा। इन राशियों के लोगों को जॉब और बिजनेस में आगे बढऩे के मौके मिलेंगे। रुका हुआ पैसा मिलने के भी योग बन रहे हैं। लेन-देन और निवेश में फायदा हो सकता है। इसके अलावा इन राशियों के लोग बड़े कामकाज की योजनाएं बनाएंगे। इन लोगों की तर्क शक्ति भी बढ़ेगी।

बुध के राशि परिवर्तन से मेष, सिंह, तुला, धनु और कुंभ राशि वाले लोगों के लिए समय सामान्य रहेगा। इन 4 राशि वाले लोगों के सोचे हुए काम पूरे हो सकते हैं। कामकाज को लेकर नए और बड़े लोगों से मुलाकात हो सकती है। रोजमर्रा के कामों में मेहनत भी ज्यादा करनी पड़ेगी। दौड़-भाग बनी रहेगी। साथ ही लेन-देन और निवेश सोच-समझकर करना होगा। सेहत के मामलों में इन राशि वालों को संभलकर रहना होगा।

बुध के मेष राशि में आ जाने से वृष, कन्या और मकर राशि वाले लोगों को संभलकर रहना होगा। इन 3 राशियों के लोगों की आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। सेविंग खत्म होने और निवेश में नुकसान होने की आशंका है। लेन-देन में भी सावधानी रखनी होगी। किस्मत का साथ नहीं मिल पाएगा। नसों से संबंधी रोग हो सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों के कामकाज में बदलाव और स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं।

आलेख में दी गई जानकारियों को लेकर हम यह दावा नहीं करते कि यह पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement