May 7, 2023 will be like this for the people of 12 zodiac signs-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 7:09 pm
Location
Advertisement

दिनांक 7 मई, 2023 ऐसे बीतेगा 12 राशियों के जातकों का दिन

khaskhabar.com : रविवार, 07 मई 2023 11:19 AM (IST)
दिनांक 7 मई, 2023 ऐसे बीतेगा 12 राशियों के जातकों का दिन
मेष
पारिवारिक महिला से तनाव मिल सकता है। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। घर में नए मेहमान के आने से खुशियाँ मिलेंगी। लेन-देन में सावधानी बरतें। अव्यवस्था के चलते तनाव बढ़ेगा।
वृष
मौसम के रोग के प्रति सचेत रहें। शाही खर्च से बचना होगा। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। कार्यस्थल पर तवज्जो मिलने से विरोधी आलोचना करेंगे। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी।
मिथुन
जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। धन सम्मान, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। मौसम के बदलाव से स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।
कर्क
व्यावसायिक मामलों में सफलता मिलेगी। उपहार या सम्मान बड़ सकता है। धन, सम्मान, पद, प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। रुके हुए कार्य पूरे होंगे। स्वास्थ्य नरम रहेगा। सावधानी बरतें। धैर्य रखें।
सिंह
रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। जीविका के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। जीवनसाथी के साथ मनमुटाव हो सकता है। संतान को लेकर चिंता रहेगी।
कन्या
धन, सम्मान, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। पारिवारिक वातावरण को प्रदूषित न करें। प्रभावशाली लोगों की मदद मिलेगी। स्वास्थ्य नरम रहेगा। पारिवारिक कलह के आसार हैं।
तुला
जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। लेनदेन को लेकर मतभेद हो सकता है। अपनों के साथ समय व्यतीत करें।
वृश्चिक
उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। व्यवसाय में कोई बड़ा काम मिलने की उम्मीद है। जीवन साथी के साथ मतभेद बढऩे की सम्भावना है। सुधार का प्रयास करें।
धनु
स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। संतान या शिक्षा के कारण चिंतित हो सकते हैं। नया काम शुरू करने में समस्या आएगी। पारिवारिक रिश्तों में सुधार होगा।
मकर
कार्य के प्रति लापरवाही नुकसान दे सकती है। दूसरे परेशानी खड़ी कर सकते हैं। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। माता-पिता का स्वास्थ्य नरम रह सकता है।
कुंभ
विरोधी परास्त होगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। कोई अपना ही धोखा दे सकता है, सावधान रहने की आवश्यकता है।
मीन
संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास सार्थक होगा। व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। गैर जरूरी खर्च बढ़ेगा। सन्तान सुख मिलेगा। माँ के स्वास्थ्य में सुधार होगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement