Mars changes its zodiac sign: It will leave Cancer and enter Gemini, good fortunes of people of these zodiac signs will change-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Feb 7, 2025 3:36 am
Location
Advertisement

मंगल का राशि परिवर्तन: कर्क राशि को छोड़कर मिथुन में प्रवेश करेंगे, इन राशि के जातकों के फिरेंगे दिन

khaskhabar.com : मंगलवार, 21 जनवरी 2025 11:53 AM (IST)
मंगल का राशि परिवर्तन: कर्क राशि को छोड़कर मिथुन में प्रवेश करेंगे, इन राशि के जातकों के फिरेंगे दिन
वैदिक ज्योतिष के अनुसार निर्धारित समय में ग्रह राशि परिवर्तन करते हैं। 21 जनवरी को ग्रहों के सेनापति और ऊर्जा, पराक्रम, उत्साह के कारक मंगल राशि परिवर्तन करेंगे। वक्री अवस्था में मिथुन राशि में मंगल का राशि परिवर्तन 4 राशि के करियर को पंख लगा सकता है।


ज्योतिषाचार्यों के अनुसार मंगलवार को सुबह 10.05 बजे मंगल वक्री चाल चलते हुए कर्क राशि को छोड़कर मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे, मंगल यहां 2 अप्रैल तक रहेंगे। इसका असर मौसम पर बदलाव के रूप में देखा जा सकता है। वहीं धातु और सोना-चांदी के साथ मंडी से जुड़े कारोबार में लोगों को फायदा मिलेगा।

वैसे तो मंगल करीब 45 दिन में राशि बदल देते हैं, लेकिन मंगल मिथुन राशि से करीब ढाई माह मौसम में परिवर्तन में भूमिका निभाएंगे। क्योंकि बीच में कुछ दिन के लिए मंगल मार्गी होंगे और फिर कर्क राशि में लौटेंगे। कुल मिलाकर अभी मिथुन राशि में मंगल का राशि परिवर्तन मेष, सिंह, कन्या और मीन राशि वाले लोगों को विशेष लाभ दिला सकता है। आइये जानते हैं इन्हें क्या लाभ होने वाला है..

मेष


मंगल का राशि परिवर्तन मेष राशि वालों का पराक्रम और आत्मविश्वास बढ़ा सकता है। इससे मेष राशि वालों को आर्थिक लाभ भी मिल सकता है। इस समय आमदनी बढ़ सकती है। करियर और कार्यक्षेत्र में नई उपलब्धियां आपके घर दस्तक दे सकती हैं। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। लाभ के अवसर भी बढ़ेंगे।

सिंह

मिथुन राशि में मंगल का राशि परिवर्तन सिंह राशि वालों की सुख-सुविधाओं, वाहन, जमीन, जायदाद में वृद्धि कर सकता है। इस समय सिंह राशि वालों को भी लाभ के अवसर मिलेंगे। आपकी कोई मनोकामना पूरी हो सकती है। रोजगार और करियर को लेकर नए मौके मिल सकते हैं। सिंह राशि वालों को कार्यक्षेत्र में प्रमोशन मिल सकता है। यदि आप व्यापारी हैं तो नए प्रोजेक्ट से लाभ मिलने की संभावना है। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। घर और परिवार में सुख-शांति रहेगी।

कन्या


मंगल राशि परिवर्तन कन्या राशि वालों को भाग्य का भाग्य का साथ दिलाएगा और लाइफ में लाभ के मौके पैदा करेगा। कन्या राशि के जो लोग नौकरीपेशा हैं उन्हें कार्यक्षेत्र में नई उपलब्धियां मिल सकती हैं। व्यापारियों को अपने कामकाज से अच्छा खासा मुनाफा होगा। इससे कन्या राशि वालों की आर्थिक स्थिति सुधरेगी।

मीन


वक्री मंगल का मिथुन राशि में गोचर मीन राशि वालों को भी लाभ दिला सकता है। इस समय मीन राशि वालों को करियर में कुछ नया अवसर मिल सकता है। इस समय मीन राशि वालों को भाग्य का साथ मिलेगा और आप नई नौकरी की तलाश में हैं तो मनोकामना पूरी होगी। मीन राशि वालों को पैतृक संपत्ति से लाभ मिल सकता है। व्यापार में मुनाफा, दंपती में तालमेल बढ़ने से लव लाइफ सुखमय हो सकती है।

नोट: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य और सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement