Leo is perhaps one of the boldest signs, Know About Nature Of Leo People-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 9:13 pm
Location
Advertisement

सिंह राशि के लोगों को ज्यादा फलता है कारोबार, जानिए और भी बहुत कुछ...

khaskhabar.com : बुधवार, 31 अक्टूबर 2018 1:45 PM (IST)
सिंह राशि के लोगों को ज्यादा फलता है कारोबार, जानिए और भी बहुत कुछ...
शेर जंगल का राजा है ये तो सब जानते है। वहीं ज्योतिष शास्त्र में कहा गया है कि सिंह राशि वालों का स्वभाव राजाओं जैसा होता है। शास्त्रों में बताया गया है कि सिंह राशि वाले सदा ही वैभव पूर्ण जीवन जीना चाहते है। इस राशि के लोग हर काम बडे ही शाही अंदाज में करते हैं, जैसे शाही सोच, शाही रहन सहन शाही खान पान इत्यादि। इस राशि के जातकों के लिए पूर्व दिशा का प्रतिक है। सिंह राशि का स्वामी सूर्य है और राशि स्वामी सूर्य होने की वजह से इस राशि का तत्व सूर्य के सामान अग्नि है। इस राशि में केतु और मंगल का संगम होने की वजह से सिंह राशि वालों को गुस्सा बहुत जल्दी आता है। साथ ही केतु और शुक्र का समन्वय सिंह राशि के जातकों को सजावट और सुन्दरता के प्रति आकर्षित करता है। केतु और बुद्ध के मिलन से सिंह राशि वालों को कल्पनाशीलता मिलती है और इस राशि के जातक हवाई किले बनाने में माहिर होते हैं। शुक्र और सूर्य की वजह से जातक का झुकाव स्वभाविक प्रवृतियों की तरफ होता है।
आज हम आपको सिंह राशि के बारे में कुछ ऐसी बातें बताने ज रहे है जिसके बारे में शायद ही आप जानते होंगे। आइए जानते है।

इस राशि के जातक सौंदर्य प्रेमी होते हैं और यही सौंदर्य प्रेम उन्हें कामुकता प्रदान करता है। इन्हें नई-नई जगहों पर घूमना पसंद होता है साथ ही इनका ध्यान भोजन की और कम ही होता है। सिंह राशि के जातकों को रसीली वस्तुएं कुछ ज्यादा ही प्रिय होती हैं और इनके वायु और पित्त विकार से पीडि़त होने की संभावना ज्यादा होती है।

सिंह राशि के लोगों में काम करने की अधिक हिम्मत...

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/6
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement