Know your weekly horoscope based on your Ascendant from 15 to 21 August Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 10:12 pm
Location
Advertisement

जानिए अपना लग्न राशि पर आधारित साप्ताहिक राशिफल 15 से 21 अगस्त

khaskhabar.com : सोमवार, 15 अगस्त 2022 10:34 AM (IST)
जानिए अपना लग्न राशि पर आधारित साप्ताहिक राशिफल 15 से 21 अगस्त
कर्क : इस राशि के जातकों को इस हफ्ते नौकरी को लेकर कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। इस हफ्ते आपकी दैनिक सुख-सुविधाएं बढ़ने के योग हैं। भाग्य का सहयोग आपके लिए बहुत मददगार रहेगा। संतान को लेकर कोई समस्या उत्पन्न हो सकती है। व्यापारिक सहयोगियों के साथ कोई वाद-विवाद न हो, इस बात का ध्यान रखें। आलस्य आपको परेशान करेगा। हफ्ते का अंतिम भाग आपके लिए खर्च वाला बना रह सकता है।

सिंह : इस राशि के जातकों का इस हफ्ते जीवनसाथी के साथ प्रेमभाव बढ़ सकता है। आप अपनी सेहत में सुधार महसूस करेंगे। धन लाभ को लेकर यह हफ्ता आपके लिए लाभ देने वाला रहेगा। व्यापारी वर्ग को कोई लाभ मिलने की संभावना रहेगी। आज आपको दैनिक कार्यो में अधिक परिश्रम के बाद ही सफलता मिलेगी। इस हफ्ते आपके मान-सम्मान में वृद्धि हो सकती है।

कन्या : इस राशि के जातक अपनी मेहनत तथा लगन से सभी कार्य समय पर पूरा करेंगे। कार्यस्थल पर स्थितियां आपके अनुरूप बनी रहेंगी। आपका पारिवारिक जीवन अच्छा बना रहेगा, लेकिन दाम्पत्य जीवन में कुछ नोकझोंक उत्पन्न हो सकती है। सेहत का ध्यान रखे पेट खराब होने की संभावना बन सकती है। इस हफ्ते कार्यो को लेकर आलस्य की अधिकता कार्यो की गति धीमी कर सकती है, अत: इससे बचें।


ये भी पढ़ें - घर के कई वास्तु दोष दूर करती है तुलसी

2/4
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement