Advertisement
कार्तिक पूर्णिमा - इन चीजों का दान करने से बरसेगी भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की कृपा

दीपदान करना भी शुभ माना जाता है। कार्तिक पूर्णिमा के दिन घर के पास किसी मंदिर पर या घाट पर दीपदान करना चाहिए। ऐसा करने से जीवन के अंधकार से छुटकारा मिलता है।
तिल, गुड़ और घी का दान करना भी शुभ होता है। माना जाता है कि इन तीनों चीजों का दान करने से उत्तम स्वास्थ्य की प्राप्ति होती है और भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की सदैव कृपा बनी रहती है। इसके साथ ही कार्तिक पूर्णिमा के दिन कपड़ों का दान करना शुभ माना जाता है। गर्म कपड़ों या कंबल का दान करना ज्यादा अच्छा रहता है, इससे भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी पैसों की कमी नहीं होने देते।
इसके अलावा, मीठे व्यंजनों का भी दान कर सकते हैं या ब्राह्मणों को भोजन कराना भी उत्तम रहेगा। हालांकि, दान करने से पहले कुछ नियमों का पालन भी करना होता है। पहले कार्तिक पूर्णिमा के दिन सुबह उठकर स्नान करें। अगर आप पवित्र नदियों से दूर रहते हैं, तो घर में मौजूद गंगाजल या यमुनाजल को नहाने के पानी में मिलाकर स्नान करें। इससे पवित्र नदियों में स्नान करने जितना ही पुण्य मिलेगा। इसके बाद सच्चे भाव से दान करने का संकल्प लें और पूरी इच्छा से दान करें।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
जीवन मंत्र
Advertisement
Traffic
Features


