राशिफल: ऐसे बीतेगा 12 राशि के जातकों का माघ शुक्ल पक्ष अष्टमी का दिन

मेष
दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। इस राशि के बिजनेसमैन को अचानक कहीं से धनलाभ होगा। आपकी आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। आज आपने काम करने के तरीकों में बदलाव लाने से गतिविधियां बेहतर होंगी। आज आप अपनी दिनचर्या में सकारात्मक बदलाव करेंगे। उधार दिया पैसा मिलने के योग हैं। स्टूडेंट्स को मेहनत के मुताबिक अच्छे नतीजे मिलेंगे। अगर आज किसी नये बिजनेस की शुरूआत करने की सोच रहें है तो परिवार वालों की राय भी ले लें। आज किसी काम को करने में जल्दबाजी न करें।
वृषभ
आज आप अपनी कार्यकुशलता के दम पर बेहतरीन कार्य पूर्ण करने में सफल होंगे। साथ ही किसी समस्या का समाधान मिलने से आपको ख़ुशी होगी। कुछ समय अपने रुचिपूर्ण कार्यों में व्यतीत करेंगे। इससे आपको आत्मिक और मानसिक खुशी मिलेगी। अगर आप जमीन लेने का प्लान बना रहे हैं तो अच्छे से जांच पड़ताल अवश्य कर लें।
मिथुन
दिन आपके अनुकूल रहेगा। आपको मेहनत का फल जरूर मिलेगा। कई दिनों से चल रहीं कड़ी मेहनत आज रंग लाएगी। आज आपको बड़ी जिम्मेदारी मिलेगी जिसे आप बखूबी पूरा करेंगे। आज का दिन अनुकूल है लेकिन इसका सदुपयोग करना आपकी योग्यता पर निर्भर करता है। घर की व्यवस्था से जुड़ा कार्य संपन्न हो जाएगा।
कर्क
दिन अच्छा रहेगा। आज आप दिन भर कई तरह के कामों में व्यस्त रहेंगे। आज भागदौड़ से राहत पाने के लिए थोड़ा समय खुद के लिए निकालें। आज अपने निजी कामों को पूरा करने में बिजी रहेंगे। आज फालतू उलझने छोड़कर अपने करियर पर ध्यान देंगे। नवविवाहित दंपति आज कहीं घूमने जाएंगे।
सिंह
मन प्रसन्न रहेगा और आप अपने अंदर नया जोश और ऊर्जा महसूस करेंगे। घर में सकारात्मकता बनाकर रखने के लिए घर की व्यवस्था में भी रुचि लेंगे। विद्यार्थियों की अपने विषयों को लेकर चल रही समस्या दूर होगी। जीवनसाथी आज आपको उपहार देंगे, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। कपड़ा कारोबारियों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।
कन्या
जीवनसाथी और परिवारजनों का सहयोग आपकी कार्य क्षमता को और बेहतर बनाएगा। आज आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आज ऑफिस में आपके ऊपर काम का बोझ अधिक रहेगा। काम करने के तरीकों में कुछ परिवर्तन लाने की जरूरत है। पहले हुई गलती से दोस्तों से बिगड़े हुए रिश्तों में आज सुधार आएगा। आज परिवारवालों के साथ कहीं डीनर का प्लान बनाएंगे। लवमेट घूमने जाएंगे, एक दूसरे को उपहार भी देंगे।
तुला
आज करीबी रिश्तेदारों के साथ मिलकर अच्छी योजनाओं पर विचार होगा। आपका रुका हुआ पैसा मिल सकता है। धार्मिक और आध्यात्मिक क्षेत्र में रुझान बढ़ेगा। परिवार के साथ मनोरंजक यात्रा का प्लान बनेगा। आज अपना मनोबल मजबूत बनाये रखें, सभी कार्यों में सफलता मिलेगी।
वृश्चिक
दिन आपके लिए नई खुशियां लेकर आया है। आपका चंचल स्वभाव लोगों को प्रभावित करेगा। ज्यादा सोच-विचार करने से समय निकल सकता है, इसलिए योजनाएं बनाने के साथ-साथ तुरंत लागू करने की भी कोशिश करें। आज आपके खर्चों में अधिकता रहेगी। आज सोचा हुआ काम पूरा हो जाएगा, जिससे आपके आर्थिक स्थिति में काफी सुधार आएगा।
धनु
दूसरों की बातों में न आएं। अपने फैसलों को ही सर्वोपरि रखें और अपनी मेहनत पर भरोसा रखें। आज खुद पर कामकाज की एक्स्ट्रा जिम्मेदारी न लें, वरना उलझ सकते है। आज बच्चों का मार्गदर्शन करना जरूरी है। आज आप परिवार के लिए समय निकालेंगे।
मकर
इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा रहेगा। आज समस्याओं से घबराने के बजाय सॉल्यूशन खोजने की कोशिश करेंगे। परिवारवालों के साथ मनोरंजन के लिए कहीं दूर ट्रिप का प्लान बन सकता हैं। परिवार के सभी सदस्यों को प्रसन्नता होगी। इस राशि के व्यापारी वर्ग को आज अचानक बड़ा फायदा हो सकता है।
कुंभ
पुराने काम आसानी से हो जाएंगे। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आज जरूरी कार्यों में लोगों का साथ मिलेगा। उनके मार्गदर्शन में आप अपने आसपास की परिस्थितियों में बदलाव महसूस करेंगे। पारिवारिक व्यवस्था को लेकर खास योजनाएं बनेंगी। आज आप उचित फैसला लेने में सक्षम रहेंगे।
मीन
दिन घूमने-फिरने में बितेगा। आज आत्मविश्वास बनाए रखने से काम को अच्छे से पूरा कर पाएंगे। नए लोगों से मुलाकात होगी और रुके काम पूरे होने से रिलेक्स महसूस करेंगे। फालतू खर्चे कम करने की कोशिश करेंगे लेकिन कुछ ऐसे खर्चे भी रहेंगे जिनको रोक पाना मुश्किल होगा।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
Advertisement
जीवन मंत्र
Advertisement
Traffic
Features
