राशिफल: ऐसे बीतेगा 12 राशि के जातकों का 24 अप्रैल का दिन

मेष
इस समय आय में वृद्धि होने की संभावना है। शुभ समाचार प्राप्त होंगे और स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम संबंधों और संतान के मामले में भी संतोषजनक स्थिति रहेगी। व्यापार में लाभ होगा और यात्रा का योग बनेगा। सूर्य को जल अर्पित करें।
वृषभ
व्यापारिक स्थिति मजबूत होगी और पिता का आशीर्वाद मिलेगा। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता प्राप्त होगी। कुछ अधिकारियों का समर्थन भी मिलेगा। स्वास्थ्य कभी अच्छा तो कभी सामान्य रहेगा। प्रेम और संतान का साथ बना रहेगा। व्यापार में सफलता मिलेगी।
मिथुन
भाग्य का साथ मिलेगा और रोज़गार में प्रगति होगी। कार्यों में आने वाली रुकावटें दूर होंगी। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रहेगा। प्रेम और संतान के मामलों में सामान्य स्थिति रहेगी। व्यापार में भी धीरे-धीरे सुधार होगा। शनि देव का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए उन्हें प्रणाम करते रहें।
कर्क
इस समय आपको थोड़ी सतर्कता बरतने की आवश्यकता है क्योंकि परिस्थितियां प्रतिकूल हो सकती हैं। कोई भी बड़ा कदम न उठाएं और स्वास्थ्य का ख्याल रखें। प्रेम, संतान और व्यापार की स्थिति सामान्य रहेगी। नीली वस्तु का दान करें।
सिंह
आज का दिन आनंद से भरा रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार आएगा और प्रेम-संतान का साथ मिलेगा। व्यापार भी अच्छी स्थिति में रहेगा। पति-पत्नी के रिश्ते भी मजबूत होंगे। नीली वस्तु का दान करें।
कन्या
इस समय शत्रु आपको कड़ी टक्कर देंगे लेकिन आप उन पर भारी पड़ेंगे। कार्यों में विघ्न बाधाएं रहेंगी, लेकिन आप उनका समाधान भी निकाल लेंगे। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम और संतान के मामलों में सुख मिलेगा। व्यापार में लाभ होगा। नीली वस्तु पास रखें।
तुला
इस समय लेखन और अध्ययन में समय व्यतीत करना लाभकारी रहेगा। भावनाओं को नियंत्रित रखें और प्रेम संबंधों में किसी प्रकार की विवाद से बचें। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। व्यापार सामान्य रहेगा। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।
वृश्चिक
घर में तनाव बढ़ सकता है। भौतिक सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी, लेकिन साथ में कुछ मानसिक तनाव भी रहेगा। प्रेम और संतान के मामलों में स्थिति सामान्य रहेगी। व्यापार ठीक रहेगा। पीली वस्तु पास रखें।
धनु
इस समय आपकी मेहनत रंग लाएगी। रोज़गार में प्रगति होगी और व्यापार में मजबूती आएगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। प्रेम और संतान के मामलों में सामान्य स्थिति रहेगी। व्यापार ठीक रहेगा। लाल वस्तु पास रखें।
मकर
इस समय आपको वित्तीय मामले में लाभ मिलेगा। परिवार का साथ मिलेगा, लेकिन निवेश से बचना चाहिए। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। प्रेम-संतान और व्यापार में स्थिति अच्छी रहेगी। काली जी का ध्यान और प्रणाम करते रहें।
कुंभ
इस समय जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। सभी आवश्यक वस्तुएं आपकी पहुंच में होंगी। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार की स्थिति बहुत अच्छी रहेगी। हरी वस्तु पास रखें।
मीन
इस समय कुछ चिंता बनी रहेगी और मन थोड़ा परेशान रहेगा। बच्चों से दूरी बन सकती है, और प्रेम संबंधों में भी दूरी महसूस हो सकती है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। व्यापार में अच्छे परिणाम मिलेंगे। नीली वस्तु का दान करें।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
Advertisement
जीवन मंत्र
Advertisement
Traffic
Features
