Horoscope: This is how people born under 12 years will spend their day on Tuesday, February 11-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 27, 2025 6:59 am
Location

राशिफल : ऐसे बीतेगा 12 राशि के जातकों का मंगलवार 11 फरवरी का दिन

khaskhabar.com : मंगलवार, 11 फ़रवरी 2025 6:43 PM (IST)
राशिफल : ऐसे बीतेगा 12 राशि के जातकों का मंगलवार 11 फरवरी का दिन
मेष


स्वभाव में चिड़चिड़ापन अच्छा नहीं है। प्रतिष्ठित व्यक्तियों से संबंधों का लाभ लेने में पीछे नहीं हटेंगे। सामाजिक कीर्ति में वृद्धि होगी। कार्यों को टालने का प्रयास न करें। लापरवाह न बनें।

वृषभ

परिवार में मांगलिक आयोजनों पर व्यय होगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। खर्च बढ़ने से आर्थिक तंगी हो सकती है। व्यापार-व्यवसाय सामान्य रहेगा। धर्म में रूचि बढ़ेगी।

मिथुन

कारोबार में भागदौड़ अधिक होने से थकान संभव है, लाभ प्राप्ति में रूकावटें आ सकती हैं। आत्मविश्वास बनाए रखें। व्यस्त जीवन में थोड़ा समय अपनों के लिए भी निकालें। किसी के जवाब का इंतजार रहेगा।

कर्क

कई दिनों से जो आप करना चाह रहे थे, आज सम्भव है। अधूरे पड़े कार्य पूर्ण होने की संभावना है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। आपका प्रभाव बढ़ने से शत्रु परास्त होंगे। यात्रा में वस्तुएं संभालकर रखें।

सिंह

कुसंगति से बचें। व्यक्तिगत कार्यों में उन्नति की संभावना है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। समाज में आपकी प्रशंसा होगी। व्यापार लाभदायक रहेगा। किसी वस्तु को पाने की ललक रहेगी। जीवनसाथी से क्रोध पूर्वक व्यवहार न करें।

कन्या

आपके किए वादों को पूरा करने का समय है। जीवनसाथी के साथ यात्रा के योग हैं। यश, उत्साह बढ़ेगा। रोजगार में आय के स्थायी स्रोत प्राप्त होने के योग हैं। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए समय अधिक मेहनत कराने वाला है।

तुला

संतान से शुभ और अनुकूल समाचार प्राप्त हो सकता है। जरूरतमंद व्यक्ति पर परोपकार करेंगे। व्यवसाय में कार्य का विस्तार होगा। रिश्तेदारों से संबंध प्रगाढ़ होंगे। रूका पैसा मिलेगा। पेट से सम्बंधित रोग से पीड़ित रहेंगे।

वृश्चिक

अपने अधिकार का प्रयोग कर किसी काम को पूरा करेंगे। अपनों के द्वारा धोखा मिलेगा। सुख-समृद्धि बढ़ेगी। बुद्धिमानी से समस्या का समाधान संभव है। व्यर्थ में संदेह नहीं करें। व्यापार लाभप्रद रहेगा। नई योजनाएं क्रियान्वित होंगी।

धनु

कम समय में कार्य को पूरा करेंगे। अपने महत्व को भूलें नहीं, श्रेष्ठजनों से मेल होगा। व्यापारिक निर्णय समय पर लें, लाभ की संभावना है। परिवार की उलझन खत्म होगी। मन की बात कहने का अवसर मिलेगा।

मकर


व्यवसाय में पहले किए गए कार्यों के लाभदायी परिणाम मिलेंगे। परिवार की चिंता रह सकती है। वाहन सुख प्राप्त होने के योग हैं। किसी योजना का लाभ मिलेगा। अंतरराष्ट्रीय व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए समय उपयुक्त है।

कुंभ

भेंट, उपहार मिलने के योग हैं। कार्यस्थल पर कार्यक्षमता बढ़ेगी। निजी समस्या आपके प्रयत्नों से हल होगी। रोजगार में तरक्की के योग हैं। खर्चों में कमी आवश्यक है। दूसरे के भरोसे बैठे रहे तो काम आज भी अधूरे रहेंगे।

मीन

आपका मन अब किसी कार्य में नहीं लगता। व्यापार विस्तार के लिए बैंक से कर्ज लेने की रूपरेखा बनेगी। संपत्ति के विवाद रहेंगे। कार्य की सफलता में संदेह है। मन अशांत रहेगा।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement