Horoscope: Know how will be the day of 12 zodiac signs-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 2:12 pm
Location
Advertisement

राशिफल: जानिये कैसा रहेगा 12 राशियों का दिन

khaskhabar.com : सोमवार, 13 मार्च 2023 11:09 AM (IST)
राशिफल: जानिये कैसा रहेगा 12 राशियों का दिन
मेष
ध्यान से सुकून मिलेगा। आज आपको अपने भाई या बहन की मदद से धन लाभ होने की संभावना है। घर में उल्लास का माहौल आपके तनावों को कम कर देगा। आप भी इसमें पूरी सहभागिता करें और महज़ मूक दर्शक न बने रहें। किसी से अचानक हुई रुमानी मुलाक़ात आपका दिन बना देगी। नयी परियोजनाओं और ख़र्चों को टाल दें। सेमिनार और प्रदर्शनी आदि आपको नई जानकारियाँ और तथ्य मुहैया कराएंगे। आज के दिन कुछ भी करने के लिए अपने साथी पर दबाव न डाले, अन्यथा आपके दिलों में दूरियां आ सकती हैं। व्यर्थ की भागदौड़ बढ़ सकती है। शेयर में निवेश लाभकारी हो सकता है। वैवाहिक जीवन में मधुरता बढ़ेगी।

वृष
कालशैली की प्रशंसा होगी। अध्ययन में सफलता के लिए समय का सदुपयोग करें। कार्यस्थल पर मदद मिलने से मनोबल बढ़ेगा। एकाएक धनार्जन के योग हैं। अपने निवेश और भविष्य की योजनाओं को गुप्त रखें। आपके जीवन-साथी की लापरवाही संबंधों में दूरी बढ़ा सकती है। साथ में अपना कीमती समय बिताएँ और मीठी यादों को फिर से ताजा करें, ताकि पुराने दिनों को फिर से वापस लाया जा सके। दफ्तर में आपको पता लग सकता है कि जिसे आप अपना दुश्मन समझते थे, वह दरअस्ल आपका शुभचिंतक है। किसी भी स्थिति में आपको अपने समय का ख्याल रखना चाहिए याद रखिये अगर समय की कद्र नहीं करेंगे तो इससे आपको ही नुकसान होगा। विवाह एक दैवीय आशीर्वाद है और आज आप इसका अनुभव कर सकते हैं।

मिथुन
आपकी आर्थिक स्थिति बिगड़ेगी लेकिन साथ ही रिश्तों में मजबूती आएगी। आज हर कोई आपसे दोस्ती करना चाहता है और आप उनकी ये इच्छा पूरी करने में ख़ुशी महसूस करेंगे। रोमांचक दिन है, क्योंकि आपका प्रिय आपको तोहफ़े/उपहार दे सकता है। अपने वरिष्ठों को नजरअंदाज न करें। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। अटका काम समय पर पूरा होगा। व्यवसाय में सही रणनीति से लाभ होगा। यात्रा सुखद रहेगी।

कर्क
साझेदारी में निवेश करना लाभकारी रहेगा। पारिवारिक समारोह के चलते सभी परिजनों से मिलना होगा। स्वास्थ्य कमजोर हो सकता है। जीत का जश्न आपके दिल को ख़ुशी से भर देगा। इस उत्साह को दोगुना करने के लिए आप अपनी ख़ुशी में दोस्तों को भागीदार बना सकते हैं। अपने घर में बिखरी चीजों को संभालने का आज आप प्लान करेंगे लेकिन आपको इसके लिए आज खाली समय नहीं मिल पाएगा। जीवनसाथी के साथ आज की शाम वाकई कुछ ख़ास होने वाली है।

सिंह
माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। अपनी योजना किसी से साझा न करें। पूजा-पाठ में समय व्यतीत होगा। आज दिन में आप कई अच्छे प्लान भविष्य के लिए बना सकते हैं लेकिन शाम के वक्त किसी दूर के रिश्तेदार के घर में आ जाने के कारण आपके सारे प्लान धरे के धरे रह सकते हैं। जीवनसाथी से अच्छी बातचीत हो सकती है; आप महसूस करेंगे कि आप-दोनों में कितना प्यार है।

कन्या
आज के दिन आप बिना झंझट विश्राम कर सकेंगे। अपनी मांसपेशियों को आराम देने के लिए तैल से मालिश करें। निवेश करना कई बार आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित होता है आज आपको यह बात समझ में आ सकती है क्योंकि किसी पुराने निवेश से आज आपको मुनाफा हो सकता है। शादीशुदा जिन्दगी के नजरिए से यह थोड़ा मुश्किल वक्त है। कठिन परिश्रम से मंजिल प्राप्त होगी। मांगलिक कार्य सम्पन्न होंगे। धैर्य से काम लें।

तुला
आय के नए स्रोत बनेंगे। सहकर्मियों का सहयोगात्मक रवैया नई ऊर्जा देगा। सामाजिक कार्यक्रम में आपकी महत्त्वपूर्ण भूमिका रहेगी। यात्रा हो सकती है। कोई अच्छी ख़बर मिल सकती है। आप जीवन में पैसे की अहमियत को नहीं समझते लेकिन आज आपको पैसे की अहमियत समझ में आ सकती है क्योंकि आज आपको पैसे की बहुत आवश्यकता होगी लेकिन आपके पास पर्याप्त धन नहीं होगा।

वृश्चिक
सुनियोजित तैयारी से सफलता मिलेगी। यात्रा में बदलाव होने से धन खर्च बढ़ेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। रिश्तों में कटुता पैदा हो सकती है। परिवार के सदस्यों का आपके जीवन में विशेष महत्व होगा। अगर आप अपने प्रिय को पर्याप्त समय न दें, तो वह नाराज़ हो सकता/सकती है। सहकर्मियों और वरिष्ठों के पूरे सहयोग के चलते दफ्तर में काम तेज रफ्तार पकड़ लेगा।

धनु
शाम के समय थोड़ा आराम कीजिए। वे निवेश-योजनाएँ जो आपको आकर्षित कर रहीं हैं, उनके बारे में गहराई से जानने की कोशिश करें- कोई भी क़दम उठाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह ज़रूर ले लें। परिवार के सदस्यों की ज़रूरतों को तरजीह दें। उनके सुख-दु:ख के भागीदार बनें, ताकि उन्हें महसूस हो कि आप वाक़ई उनका खय़ाल रखते हैं। प्रेम हमेशा आत्मीय होता है और यही बात आप आज अनुभव करेंगे। आज आपकी कलात्मक और रचनात्मक क्षमता को काफी सराहना मिलेगी और इसके चलते अचानक लाभ मिलने की संभावना भी है। आपका प्रेमी आपको पर्याप्त समय नहीं देता यह शिकायत आज आप खुलकर उनके सामने कर सकते हैं। जीवनसाथी से निकटता आज आपको ख़ुशी देगी।

मकर
सम्पत्ति में उलझा धन निकालना मुश्किल है। अधिक व्यस्तता के कारण सेहत पर असर पड़ेगा। राजकीय मामले सुलझेंगे। आय के नए रास्ते खुलेंगे। धैर्य बनाए रखें। क्रोध से बचें। परिवारजनों के साथ मिल बैठकर किसी समस्या का हल निकालेंगे। संतान पक्ष को लेकर कुछ चिंता रहेगी। माता-पिता का ध्यान रखें।

कुंभ
दूसरों के साथ ख़ुशी बांटने से सेहत और खिलेगी। विवाहित दंपत्तियों को आज अपनी संतान की शिक्षा पर अच्छा खासा धन खर्च करना पड़ सकता है। अपने बच्चों के लिए योजना बनाने के लिहाज़ से अच्छा दिन है। आपकी थकी और उदास जि़न्दगी आपके जीवन-साथी को तनाव दे सकती है। व्यावसायिक यात्रा में मिलाजुला परिणाम मिलेगा। वरिष्ठजनों जनों से मार्गदर्शन सही रास्ता दिखाएगा।

मीन
समय के साथ कार्यशैली में बदलाव करना पड़ सकता है। घर में मेहमानों की आवाजाही रहेगी। सन्तान का सुख मिलेगा। आज के दिन भूलकर भी किसी को पैसे उधार न दें और यदि देना जरुरी हो तो देने वाले से लिखित में लें कि वो पैसा वापस कब करेगा। रिश्तेदारों और दोस्तों से अचानक उपहार मिलेगा। जीवनसाथी की वजह से आपकी कोई योजना या कार्य गड़बड़ हो सकता है; लेकिन धैर्य बनाए रखें।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement