Horoscope 19 May 2025, Monday: Know how your day will be-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Jun 22, 2025 11:21 am
Location
 
   राजस्थान, हरियाणा और पंजाब सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त

राशिफल 19 मई 2025, सोमवार: जाने कैसा रहेगा आपका दिन

khaskhabar.com: सोमवार, 19 मई 2025 10:13 AM (IST)
राशिफल 19 मई 2025, सोमवार: जाने कैसा रहेगा आपका दिन


मेष राशि (Aries)


लंबे समय से अटके कार्यों में प्रगति होगी। पारिवारिक विवादों से मन अशांत रह सकता है। व्यावसायिक यात्रा की संभावना है। सामाजिक कार्यों में भागीदारी बढ़ेगी।

वृषभ राशि (Taurus)

भाग्य पर निर्भर न रहें, कर्म पर विश्वास रखें। व्यापार में लाभ होगा। धार्मिक रुझान बढ़ेगा। पारिवारिक माहौल शांतिपूर्ण रहेगा, लेकिन स्वास्थ्य को नजरअंदाज न करें।

मिथुन राशि (Gemini)

पुराने दोस्तों से मुलाकात होगी। कार्यक्षेत्र में सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रह सकती है। निवेश से लाभ संभव है, लेकिन विवादों से दूर रहें।

कर्क राशि (Cancer)

कुछ पुराने मुद्दों का समाधान मिल सकता है। पारिवारिक संपत्ति विवाद उत्पन्न हो सकता है। विश्वासघात की आशंका है, सतर्क रहें। अचानक धन लाभ संभव है।

सिंह राशि (Leo)

मन में शांति बनी रहेगी। करियर में बदलाव के संकेत हैं। व्यापार में उन्नति होगी। किसी विशिष्ट व्यक्ति से भेंट होगी। माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार संभव है।

कन्या राशि (Virgo)

रुके हुए काम पूरे होंगे। विवाह योग्य लोगों के लिए समय अनुकूल है। हर किसी से अपनी बात साझा न करें। घर से जुड़ी समस्याओं का समाधान होगा।

तुला राशि (Libra)

कार्यक्षेत्र में वरिष्ठों से मतभेद संभव हैं। खर्च बढ़ सकता है। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। संबंधों में मधुरता आएगी। कानूनी मामलों में स्थिति आपके पक्ष में रह सकती है।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

मित्रों से मतभेद हो सकते हैं। प्रेम या विवाह से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी। नौकरी में स्थानांतरण के योग हैं। आर्थिक तंगी परेशान कर सकती है।

धनु राशि (Sagittarius)

विरोधियों की गतिविधियां बढ़ेंगी। योजनाएं समय पर पूरी नहीं होंगी। आत्मविश्वास की कमी से गलत निर्णय हो सकते हैं। वाहन चलाते समय सतर्क रहें।

मकर राशि (Capricorn)

दिन की शुरुआत ऊर्जा से भरपूर होगी। घर के कामों में व्यस्तता रहेगी। संपत्ति निवेश के योग हैं। यात्रा फिलहाल टालना बेहतर होगा।

कुंभ राशि (Aquarius)

स्वास्थ्य का ध्यान रखें। जिद्दी व्यवहार रिश्तों में दूरी ला सकता है। गलत संगति से बचें। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को कठिनाई हो सकती है।

मीन राशि (Pisces)

व्यवसाय विस्तार के लिए पूंजी जुटाने में लगे रहेंगे। घर में मेहमानों का आगमन संभव है। विवाह योग्य लोगों के लिए दिन शुभ है। नए वस्त्र या आभूषण की प्राप्ति संभव है।

नोट: राशिफल सामान्य ज्योतिषीय आकलन पर आधारित है। किसी निर्णय से पहले विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement