Advertisement
राशिफल 18 जनवरी 2026: रविवार को मीन राशि को बिजनेस में होगा लाभ, पिता का मिलेगा सहयोग

आज मन कुछ अशांत रह सकता है और शारीरिक रूप से सुस्ती महसूस हो सकती है। कामकाज में मनचाहा परिणाम मिलने में देरी हो सकती है, जिससे थोड़ी निराशा भी रहेगी। विरोधियों से अनावश्यक बहस से दूरी बनाए रखना आपके हित में रहेगा। दोपहर के बाद परिस्थितियों में धीरे-धीरे सुधार देखने को मिलेगा। आर्थिक योजनाओं को व्यवस्थित करने का अवसर मिलेगा। नौकरी या व्यापार के सिलसिले में यात्रा के योग भी बन सकते हैं। प्रेम जीवन में संतुष्टि की कमी रह सकती है, लेकिन शाम के समय माहौल बेहतर होगा।
वृषभ राशि (Taurus)
आज का दिन थोड़ा सावधानी से बिताने की सलाह है। किसी नए काम की शुरुआत फिलहाल टालना बेहतर रहेगा। मन में अनजानी चिंता बनी रह सकती है और स्वास्थ्य भी थोड़ा कमजोर महसूस हो सकता है। सरकारी या नियमों से जुड़े मामलों में अतिरिक्त सतर्कता रखें। कार्यस्थल पर दबाव बढ़ सकता है और अधिकारियों से मतभेद की स्थिति बन सकती है। संतान को लेकर मन में चिंता रह सकती है। धैर्य और संयम से काम लें।
मिथुन राशि (Gemini)
आज आप मौज-मस्ती और मनोरंजन के मूड में रहेंगे। दोस्तों के साथ समय बिताने और बाहर घूमने की योजना बन सकती है। प्रेम जीवन में उत्साह और अपनापन महसूस होगा। हालांकि दोपहर के बाद भावनात्मक उतार-चढ़ाव बढ़ सकता है, जिससे मन थोड़ा भारी रह सकता है। खर्च बढ़ने के संकेत हैं, लेकिन आमदनी और खर्च के बीच संतुलन बना रहेगा। मानसिक शांति के लिए आत्मचिंतन का सहारा लें।
कर्क राशि (Cancer)
आज कार्यक्षेत्र और पारिवारिक जीवन दोनों ही अनुकूल रहेंगे। विरोधियों की चालें निष्फल होंगी और आप आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ेंगे। नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारी या अवसर मिल सकता है। सामाजिक स्तर पर आपकी छवि मजबूत होगी। दांपत्य जीवन में सामंजस्य बना रहेगा और साझेदारी से लाभ मिलने के संकेत हैं। विद्यार्थियों के लिए दिन सामान्य लेकिन संतुलित रहेगा।
सिंह राशि (Leo)
आज प्रेम और रचनात्मकता के मामलों में दिन अनुकूल है। परिवार के साथ समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा। हालांकि क्रोध और जल्दबाजी से नुकसान हो सकता है, इसलिए संयम जरूरी है। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी सावधानी रखें, विशेषकर पाचन से जुड़ी समस्याएं परेशान कर सकती हैं। दोपहर के बाद व्यवसाय में लाभ और सहकर्मियों का सहयोग मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा।
कन्या राशि (Virgo)
आज मन में बेचैनी और चिंता बनी रह सकती है, जिससे काम पर ध्यान केंद्रित करना मुश्किल होगा। धन से जुड़े मामलों में सतर्क रहें, क्योंकि नुकसान की आशंका है। कार्यक्षेत्र में अपेक्षित सफलता न मिलने से मन खिन्न हो सकता है। संतान को लेकर चिंता रह सकती है। यात्रा से बचना बेहतर रहेगा। दिन को धैर्य और शांति के साथ बिताना आपके लिए लाभकारी रहेगा।
तुला राशि (Libra)
आज नए काम की शुरुआत के लिए दिन अच्छा है। किसी करीबी से मुलाकात खुशी दे सकती है। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा और भाग्य का साथ भी मिलेगा। हालांकि दोपहर के बाद मन में उदासी और पारिवारिक तनाव महसूस हो सकता है। संपत्ति से जुड़े मामलों में सावधानी बरतें। माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है।
वृश्चिक राशि (Scorpio)
आज पारिवारिक मामलों में मतभेद उभर सकते हैं, इसलिए वाणी पर नियंत्रण जरूरी है। कामकाज में दबाव अधिक रहेगा और अपेक्षित सफलता न मिलने से मन में असमंजस बना रह सकता है। दोपहर के बाद स्थिति बेहतर होगी और किसी शुभ समाचार से मन प्रसन्न होगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। व्यापारियों के लिए दिन लाभदायक है और विस्तार की योजना पर काम हो सकता है।
धनु राशि (Sagittarius)
आज आर्थिक मामलों में लाभ के संकेत हैं। किसी पारिवारिक या धार्मिक आयोजन में शामिल होने का अवसर मिल सकता है। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। हालांकि दोपहर के बाद परिवार के किसी सदस्य से मतभेद हो सकता है। मेहनत के अनुसार परिणाम न मिलने से थोड़ी निराशा रहेगी। निर्णय लेने में असमंजस की स्थिति बन सकती है।
मकर राशि (Capricorn)
आज वाणी और व्यवहार में संयम रखना बेहद जरूरी है। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा बढ़ सकता है। मन में चिंता रहेगी, लेकिन आध्यात्मिक गतिविधियों से मानसिक शांति मिलेगी। दोपहर के बाद ऊर्जा और उत्साह में वृद्धि होगी। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा और वैवाहिक जीवन में संतुलन बना रहेगा। आर्थिक मोर्चे पर तनाव हो सकता है, लेकिन उधार दिया धन वापस मिलने की संभावना है।
कुंभ राशि (Aquarius)
आज का दिन लाभ और प्रगति लेकर आ सकता है। सामाजिक गतिविधियों में सक्रियता बढ़ेगी, जिससे मान-सम्मान में वृद्धि होगी। विवाह योग्य लोगों के लिए अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं। प्रेम जीवन में उत्साह रहेगा। दोपहर के बाद घर में किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें और अनावश्यक खर्च से बचें। कार्यक्षेत्र में समय पर काम पूरा करने की कोशिश सफल रहेगी।
मीन राशि (Pisces)
आज आपके विचारों में स्थिरता की कमी रह सकती है, फिर भी कार्यक्षेत्र में स्थिति आपके पक्ष में रहेगी। व्यापार में साझेदारी से लाभ मिलने के योग हैं। नौकरीपेशा लोगों का काम समय पर पूरा होगा, हालांकि जिम्मेदारियों का बोझ अधिक रह सकता है। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी और पिता से सहयोग या आर्थिक लाभ मिल सकता है। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। सकारात्मक सोच से स्वास्थ्य और करियर दोनों में सुधार आएगा।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
जीवन मंत्र
Advertisement
Traffic
Features


