Basant Panchami 2023: Why yellow clothes are worn today-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 22, 2023 7:42 am
Location
Advertisement

बसंत पंचमी 2023: क्यों पहना जाता है आज पीला वस्त्र

khaskhabar.com : गुरुवार, 26 जनवरी 2023 09:48 AM (IST)
बसंत पंचमी 2023: क्यों पहना जाता है आज पीला वस्त्र
हर वर्ष माघ शुक्ल पक्ष की पंचमी को बंसत पंचमी का पर्व मनाया जाता है। इसी दिन से बसंत ऋतु का आगमन हो जाता है। बसंत को ऋतुओं का राजा कहा जाता है। बसंत पंचमी के बाद से ही ठंड कम होने लगती है। यह पर्व पूरे उत्तर भारत में बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। बसंत पंचमी का किसानों के लिए खास महत्व है। बसंत पंचमी पर सरसों के खेत लहलहा उठते हैं। चना, जौ, ज्वार और गेहूं की बालियां खिलने लगती हैं। पेड़-पौधों में नए फल-फूल आने लगते हैं। मौसम में भी परिवर्तन होने लगता है और देश के कई स्थानों पर इस दिन पतंगबाजी भी होती है।
पौराणिक कथाओं के अनुसार बसंत पंचमी के दिन ही विद्या की देवी माँ सरस्वती का जन्म हुआ था। इसलिए इस दिन सरस्वती पूजा करने का भी विधान है। इस दिन पीले कपड़े पहनकर मां सरस्वती की पूजा की जाती है। बसंत पंचमी के दिन पीले वस्त्र क्यों धारण किए जाते हैं आइए डालते हैं इस पर एक नजर—

बसंत पंचमी की पूजन विधि
बसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती पूजा का विशेष महत्व है। मान्यता है कि सृष्टि के रचियता भगवान ब्रह्मा के मुख से बसंत पंचमी के दिन ही ज्ञान और विद्या की देवी मां सरस्वती का प्राकट्य हुआ था। इसी वजह से ज्ञान के उपासक सभी लोग बसंत पंचमी के दिन अपनी आराध्य देवी मां सरस्वती की पूजा-अर्चना करते हैं। इस दिन ना सिर्फ घरों में अपितु शैक्षणिक संस्थाओं में भी सरस्वती पूजा का आयोजन किया जाता है।

इस दिन मां सरस्वती को पीले फूल अर्पित किए जाते हैं और पीली मिठाई का भोग लगाया जाता है। इस दिन वाद्य यंत्रों और किताबों की पूजा भी की जाती है। कुछ लोग बसंत पचंमी के दिन अपने बच्चों का विद्यारंभ संस्कार भी कराते हैं।

बसंत पंचमी के दिन पीले रंग के कपड़े पहनकर माँ सरस्वती की पूजा करने की परंपरा है। पीला रंग माँ सरस्वती को प्रिय है। पौराणिक ग्रंथों में पीले रंग को समृद्धि, ऊर्जा, प्रकाश और आशावाद का प्रतीक माना गया है। इस पर्व के बाद बसंत ऋतु में फसलें पकने लगती हैं और पीले फूल खिलने लगते हैं। इस दिन लोग पीले वस्त्र धारण कर और हल्दी का तिलक लगाकर मां सरस्वती की पूजा करते हैं। इस दिन सब कुछ पीला दिखाई देता है। यही वजह कि इस दिन लोग पीले रंग के कपड़े पहनते हैं और पीला भोजन बनाते हैं। शास्त्रों में पीले रंग को बहुत ही शुभ रंग माना गया है।

पीले रंग का वैज्ञानिक महत्व
साइंस के लिहाज से भी देखें तो पीले रंग का बहुत महत्व है। यह रंग मन को मजबूत करता है। ये रंग हमारे नर्वस सिस्टम पर असर डालता है जिससे दिमाग में सेरोटोनिन हॉर्मोन निकलता है, जोकि मूड और फीलिंग्स को अच्छा करता है। पीला रंग तनाव को दूर करता है। ये रंग आपका उत्साह बढ़ाता है और दिमाग को एक्टिव रखता है। इससे आप खुशी महसूस करते हैं। पीले रंग की सब्जियां और फल कई बीमारियों से बचाने में भी मददगार होते हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement