Advertisement
14 अगस्त का पंचांग: शाम 6:46 बजे से हरियाली तीज का शुभारंभ, भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करना शुभ

शुक्रवार को हर्षण योग नहीं रहेगा, बल्कि सुबह 9:27 से 9:31 बजे तक परिघ योग और उसके बाद शिव योग रहेगा। इस दिन अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:05 बजे से 12:57 बजे तक रहेगा। यह दिन का सबसे शुभ समय माना जाता है। अमृत काल रात 9:56 से 11:28 बजे तक रहेगा।
वहीं, राहुकाल सुबह 10:55 बजे से दोपहर 12:31 बजे और गुलिक काल सुबह 7:42 से 9:19 बजे तक रहेगा। इसके अलावा यमगंड काल दोपहर 3:44 से शाम 5:20 बजे तक रहेगा। पारंपरिक मान्यताओं के अनुसार, इन समयों में नए कार्य शुरू करने से बचना चाहिए, क्योंकि इन्हें अशुभ समय माना जाता है।
शुक्रवार को इस दिन सूर्य कर्क राशि में स्थित रहेगा, जबकि चंद्रमा सिंह राशि में स्थित रहेगा। पश्चिम दिशा में दिशाशूल रहेगा। ज्योतिष और वास्तु के मुताबिक, इस दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। यदि यात्रा करना अनिवार्य हो, तो कुछ विशेष ज्योतिषीय उपायों को अपनाकर प्रस्थान किया जा सकता है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
जीवन मंत्र
Advertisement
Traffic
Features


