Advertisement
राशिफल: शनिश्चरी अमावस्या पर कर्क को संपत्ति विवाद सुलझाने का मौका, मिथुन को भाग्य का सहारा

मेष
मेष राशि के जातकों को आज अपने दायित्वों के निर्वहन में सजग रहना होगा। दांपत्य जीवन में थोड़ी निराशा हाथ लग सकती है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें और हो सके तो यात्रा को आगे के लिए टाल दें।
वृषभ
वृषभ राशि के विद्यार्थियों को पूरे उत्साह के साथ आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। भावनात्मक रिश्तों में नया जुड़ाव मन को प्रसन्न रखेगा। व्यापार में अचानक होने वाली घटनाओं से लाभ की संभावना है।
मिथुन
मिथुन राशि के लोग अपनी महत्त्वाकांक्षाओं को पूरा करने के लिए प्रयासरत रहेंगे। वरिष्ठ अधिकारियों को प्रभावित करने की कोशिशें रंग लाएंगी। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी।
कर्क
कर्क राशि के जातकों की कारोबारी कामकाज में दिलचस्पी बढ़ेगी और किसी नए अनुबंध या समझौते की भूमिका तैयार हो सकती है। पुराने संपत्ति विवादों को बातचीत से सुलझाने के लिए आज का समय उपयुक्त है। प्रेम के मामले में भी लगाव गहरा होगा।
सिंह
सिंह राशि में विपणन और प्रबंधन सेवाओं से जुड़े लोगों को मेहनत का नतीजा जल्दी मिलेगा। शुभ और मांगलिक आयोजनों में व्यस्तता रह सकती है। भावनात्मक रिश्तों से ज्यादा अपेक्षा रखना ठीक नहीं रहेगा।
कन्या
कन्या राशि के जातकों के व्यापार से जुड़ी उलझनों का समाधान निकलेगा और भाग्य साथ देगा। संतान की ओर से सहयोग मिलेगा, लेकिन सेहत के प्रति लापरवाही से बचना जरूरी है।
तुला
तुला राशि वालों का झुकाव मनोरंजन और कला की ओर बढ़ेगा। खास लोगों से मुलाकात के अवसर बनेंगे। अचानक खर्च बढ़ने से कुछ तनाव महसूस हो सकता है।
वृश्चिक
वृश्चिक राशि में संसाधनों में बढ़ोतरी के योग हैं। प्रेम संबंधों में साथी का रवैया अप्रत्याशित रह सकता है। जमीन से जुड़े कारोबार में भाग्य का साथ मिलेगा।
धनु
धनु राशि के जातकों का मानसिक तनाव कम होगा और भावनात्मक रिश्तों से भरपूर सहयोग मिलेगा। बेहतरीन काम के लिए वरिष्ठ अधिकारियों का दबाव बढ़ सकता है। साथ ही कोई नई तकनीक सीखने के मौके भी मिलेंगे।
मकर
मकर राशि में खेल से जुड़े लोगों को सम्मान के साथ नए अनुबंध भी मिल सकते हैं। भाग्य के साथ से खास लोगों से संपर्क बढ़ेगा। वैवाहिक संबंधों में आपसी भरोसा मजबूत होगा।
कुंभ
कुंभ राशि के जातकों को ज्यादा शारीरिक श्रम से बचना चाहिए और स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए। पुराने समझौतों में कुछ परेशानी महसूस हो सकती है। माता-पिता की देखभाल पर भी ध्यान देना होगा।
मीन
मीन राशि के लिए आज समझदारी से काम लेने का समय है। सबका सहयोग मिलने और हालात पर काबू रहने से कोई खास काम बनने के अवसर आ सकते हैं। हालांकि प्रेम संबंधों के लिए समय निकालना कठिन रहेगा।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
जीवन मंत्र
Advertisement
Traffic
Features


