Advertisement
5 सितंबर 2025 का दैनिक राशिफल: मेहनत का मिलेगा फल, कई राशियों को होगा लाभ

वृषभ
विदेश से जुड़ी कोई अच्छी खबर आपके मन को प्रसन्न करेगी। लंबी दूरी की यात्रा की संभावना है। व्यवसाय में लाभ होगा, हालांकि काम का दबाव बढ़ सकता है। विद्यार्थियों को असाइमेंट पूरा करने के लिए अतिरिक्त मेहनत करनी होगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
मिथुन
आज आपके लिए संयम और धैर्य बेहद जरूरी है। खर्च बढ़ सकते हैं और परिजनों या सहकर्मियों से विवाद की स्थिति बनेगी। मानसिक बेचैनी और स्वास्थ्य संबंधी समस्या परेशान कर सकती है। किसी भी नई दवाई या चिकित्सा पद्धति को आज शुरू न करें। धार्मिक गतिविधियों से मन को शांति मिलेगी।
कर्क
आज प्रेम और संवेदनशीलता आपके जीवन को रंगीन बनाएंगे। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा और वैभव-संपन्न वस्तुओं की खरीदारी संभव है। व्यापारियों को विदेश से लाभ होगा और साझेदारी से फायदा मिलेगा। प्रेम संबंधों में सफलता के योग हैं। नौकरीपेशा लोगों को नए टारगेट मिल सकते हैं।
सिंह
दैनिक कार्यों में अड़चनें आ सकती हैं, जिससे साधारण कामों के लिए भी अधिक परिश्रम करना होगा। अधिकारियों से टकराव से बचें। परिवार को समय दें, तभी रिश्ते बेहतर होंगे। जीवनसाथी के साथ संबंध मजबूत होंगे। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा रहेगा और प्रेम जीवन में संतोष रहेगा।
कन्या
आज आपको संतान और स्वास्थ्य को लेकर चिंता सता सकती है। पेट से जुड़ी समस्या हो सकती है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में कठिनाई का सामना करना पड़ेगा। आकस्मिक खर्च बढ़ सकते हैं और शेयर बाजार से दूर रहना बेहतर रहेगा। प्रियजन से मुलाकात होगी, जिससे मन हल्का होगा।
तुला
आज भावनात्मक रूप से आप संवेदनशील रहेंगे। माता-पिता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता होगी और घर में किसी बात पर विवाद संभव है। यात्रा के लिए दिन अनुकूल नहीं है। ज़मीन-जायदाद संबंधी मामलों में सावधानी बरतें। कार्यस्थल और व्यापार दोनों ही सामान्य रहेंगे।
वृश्चिक
आपका दिन हर्ष और आनंद से भरा रहेगा। नए कार्यों की शुरुआत संभव है और भाई-बहनों से संबंध मधुर होंगे। मित्रों और परिजनों से मुलाकात होगी। विरोधी आपकी योजनाओं को बिगाड़ नहीं पाएंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए अधिकारियों का सहयोग मिलेगा।
धनु
आज परिजनों के साथ गलतफहमी से बचना जरूरी है। अनावश्यक खर्च बढ़ेगा और महत्वपूर्ण फैसले लेने में दुविधा रहेगी। काम में उम्मीद के मुताबिक सफलता नहीं मिलेगी। हालांकि रिश्तेदारों से अच्छी बातचीत होगी और दोपहर बाद स्थिति में सुधार होगा।
मकर
धार्मिक कार्यों में मन लगेगा और दिन का आरंभ ईश्वर स्मरण से होगा। पारिवारिक जीवन आनंदमय रहेगा। सभी काम आसानी से पूरे होंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और व्यापार तथा नौकरी में सफलता के योग हैं। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।
कुंभ
आज शारीरिक और मानसिक थकान परेशान कर सकती है। कार्यस्थल पर काम अधूरा रह सकता है। परिवार में कलह की संभावना है। धन निवेश करते समय सावधानी रखें और अदालत से जुड़े मामलों में सतर्क रहें। खर्च बढ़ेंगे, लेकिन आप दूसरों की मदद करने से पीछे नहीं हटेंगे।
मीन
आज अचानक धन लाभ के योग हैं। संतान से शुभ समाचार मिलेगा और पुराने मित्रों से मुलाकात संभव है। नए लोगों से संपर्क बढ़ेगा, जिसका फायदा भविष्य में मिलेगा। सामाजिक कार्यक्रमों में भागीदारी होगी। व्यापारियों को आर्थिक लाभ होगा और यात्रा की योजना बन सकती है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
जीवन मंत्र
Advertisement
Traffic
Features


