5 November 2025 Horoscope: Maa Lakshmis blessings on Kartik Purnima will bring fortune to these 5 zodiac signs-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Dec 10, 2025 4:24 am
Location
 
   राजस्थान, हरियाणा और पंजाब सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
>
Advertisement

राशिफल 5 नवंबर 2025 : कार्तिक पूर्णिमा और देव दीपावली पर मां लक्ष्मी की कृपा से चमकेंगी 5 राशियों की किस्मत

khaskhabar.com: बुधवार, 05 नवम्बर 2025 09:26 AM (IST)
राशिफल 5 नवंबर 2025 : कार्तिक पूर्णिमा और देव दीपावली पर मां लक्ष्मी की कृपा से चमकेंगी 5 राशियों की किस्मत
आज 5 नवंबर 2025, कार्तिक शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि और बुधवार का दिन है। इस दिन को कार्तिक पूर्णिमा और देव दीपावली के नाम से जाना जाता है। पौराणिक मान्यता के अनुसार, इस दिन मां लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है और धर्म-कर्म करने से अक्षय पुण्य मिलता है। आज शाम 6 बजकर 49 मिनट तक पूर्णिमा तिथि रहेगी और सिद्धि योग के साथ भरणी नक्षत्र का संयोग शुभ फलदायी रहेगा। आइए जानते हैं आज का दैनिक राशिफल — किसे मिलेगी सफलता, और किसे बरतनी होगी थोड़ी सावधानी। मेष आज का दिन आपके लिए बेहद शुभ रहेगा। रुके हुए काम पूरे होंगे और मित्रों के साथ कहीं घूमने-फिरने का कार्यक्रम बन सकता है। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा और व्यवसाय में नए अवसर मिलेंगे। जीवन में नई ऊर्जा का संचार होगा। हालांकि, किसी बड़े निर्णय से पहले बड़ों की सलाह जरूर लें।
वृषभ
आज का दिन विशेष रहेगा। अटके हुए कार्य पूरे होंगे और स्वास्थ्य भी बेहतर बना रहेगा। राजनीति से जुड़े जातकों को उच्च पद की प्राप्ति संभव है। परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा। मनोरंजन और मित्रों से मिलना-जुलना दिन को आनंददायक बनाएगा।
मिथुन
आज का दिन मेहनत का प्रतिफल देने वाला रहेगा। विद्यार्थियों को अपनी मेहनत का पूरा परिणाम मिल सकता है। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और लोग आपके व्यक्तित्व से प्रभावित होंगे। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा और नई योजनाओं की शुरुआत हो सकती है।
कर्क
आज का दिन परिवार में खुशियां लाने वाला रहेगा। नए काम करने की सोच से लाभ के अवसर मिलेंगे। व्यावसायिक रूप से भी लाभदायक समय रहेगा। हालांकि, अपनी बातों पर आत्मविश्वास की कमी महसूस हो सकती है। जॉब में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं।

सिंह

आज पैसों को लेकर मन में चिंता रह सकती है। कार्यस्थल पर मन लगाने में कठिनाई हो सकती है, लेकिन जीवनसाथी के साथ समय बिताने से मन हल्का होगा। सेहत को लेकर सतर्क रहें। घर से निकलने से पहले दही खाकर निकलें, शुभ रहेगा।
कन्या
आज किस्मत आपका पूरा साथ देगी। जीवन में कुछ बड़े अवसर मिलने की संभावना है। सोच सकारात्मक रखें, इसका अच्छा परिणाम जल्दी मिलेगा। दोस्तों से बातचीत मन को हल्का करेगी। किसी नए काम की शुरुआत के लिए दिन उपयुक्त है।

तुला

आज का दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। व्यापार में आने वाली समस्याओं का समाधान संभव है। जरूरी कार्य समय पर पूरा करें और किसी खास व्यक्ति से सलाह लें। विवाहित लोगों के लिए दिन सामान्य रहेगा। सुबह धरती माता को प्रणाम कर दिन की शुरुआत करें, लाभ मिलेगा।
वृश्चिक
आज दिन में उत्साह और सफलता दोनों रहेंगे। आपकी मेहनत रंग लाएगी और मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा। कामकाज में मन लगेगा और नए अवसर प्राप्त होंगे। किसी यात्रा की योजना बन सकती है। कार्यशैली से लोग प्रभावित होंगे और आत्मविश्वास बढ़ेगा।
धनु
आज का दिन भाग्यशाली रहेगा। कार्यक्षेत्र में विशेष उपलब्धि मिलने की संभावना है। मेहनत का दोगुना फल प्राप्त होगा। छात्रों के लिए दिन शुभ रहेगा, करियर में नई दिशा मिल सकती है। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा और नई जिम्मेदारियां भी मिल सकती हैं।
मकर
आज दिन सामान्य रहेगा। जीवनसाथी के साथ सामंजस्य बनाए रखें और छोटी गलतियों को नजरअंदाज करें। आत्मविश्वास रहेगा लेकिन दूसरों की भावनाओं का भी सम्मान करें। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। खर्चों में वृद्धि संभव है, इसलिए संयम रखें।

कुंभ

आज भाग्य पूरी तरह साथ देगा। अचानक धन लाभ के योग हैं और नए स्रोतों से आय प्राप्त हो सकती है। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई में सफलता मिलेगी और दुविधा दूर होगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।

मीन

आज परिवार और मित्रों के साथ समय बिताना आपके मन को खुशी देगा। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी और जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। किसी मांगलिक कार्य में शामिल हो सकते हैं। घर में सामंजस्य और स्नेह का वातावरण रहेगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement