Unique Marriage Of Haryana Sex Change By Girl For Marriage-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 18, 2024 9:56 am
Location
Advertisement

अब हरियाणा में दो सहेलियों ने आपस में रचाई शादी, एक ने किया ऐसा...

khaskhabar.com : शनिवार, 05 जनवरी 2019 10:54 AM (IST)
अब हरियाणा में दो सहेलियों ने आपस में रचाई शादी, एक ने किया ऐसा...
भिवानी। उत्तरप्रदेश के बुंदेलखंड में आने वाले हमीरपुर जिले में दो युवतियों ने समलैंगिक विवाह करने के बाद अब हरियाणा के चरखी दादरी में दो सहेलियों ने भी शादी कर ली। इतना ही नहीं शादी के लिए एक युवती अपना लिंग परिवर्तन कराकर युवक बन गई। परिजनों के विरोध जताने के बाद मामला थाने पहुंचा। पुलिस के मुताबिक, सिटी थाना प्रभारी दलबीर सिंह ने बताया कि लिंग परिवर्तन के बाद युवक बनी युवती ने एसपी स्मिति चौधरी को शिकायत देकर ससुरालियों पर पत्नी को नहीं मिलने देने का आरोप लगाया है।

शिकायत में उसने कहा है कि युवती के परिजन शादी के खिलाफ है। सिंह के अनुसार इसके बाद एसपी ने मामले की जांच उन्हें सौंपी जिस पर गुरुवार को उन्होंने दोनों पक्षों को बुलाकर सुलह का प्रयास किया।

सिंह ने बताया कि युवक (लिंग परिवर्तन करवाने वाली सहेली) और युवती दोनों शहर की अलग-अलग कालोनियों के रहने वाले हैं। 11वीं कक्षा में पढ़ाई के दौरान दोनों के बीच नजदीकियां काफी बढ गई थी। इसके बाद में दोनों ने साथ रहने का फैसला किया, लेकिन इसमें समलैंगिकता आड़े आ रही थी। इसलिए दोनों में से एक ने लिंग परिवर्तन करवाने का फैसला किया। उन्होंने बताया कि इसके लिए उसने अपने परिजनों को भी मना लिया। करीब एक साल पहले उसने लिंग परिवर्तन के लिए सर्जरी करवाई।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar Haryana Facebook Page:
Advertisement
Advertisement