traffic disappears from the bridge netizens baffle, see video-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 9:12 am
Location
Advertisement

खूब वायरल हो रहा है यह वीडियो, घूम जाएगा आपका भी सिर, देखें...

khaskhabar.com : गुरुवार, 04 जुलाई 2019 3:15 PM (IST)
खूब वायरल हो रहा है यह वीडियो, घूम जाएगा आपका भी सिर, देखें...
हमने जादूगरों को कई कमाल करते हुए देखा है। वे ऐसी-ऐसी चीजें करके दिखाते हैं, जिन पर जरा भी विश्वास नहीं होता। इसे हाथ की सफाई कहें या उनका हुनर लेकिन वे लोगों को चौंकाने और उनका मनोरंजन करने में जरूर सफल होते हैं।

आज हम आपको ऐसे वीडियो से रूबरू कराने जा रहे हैं, जिसे देखकर एक बार तो आपका सिर भी घूम जाएगा। यह इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इसे हम दृष्टि भ्रम या नजर का धोखा (ऑप्टिकल इल्यूजन) कह सकते हैं। वीडियो में एक पुल पर चलती कारें और मोटरसाइकिलें अचानक रास्ता बदलकर नदी की तरफ मुड़ती नजऱ आती हैं और फिर गायब हो जाती हैं।

डैनियल नामक यूजर ने ट्विटर पर इसे अपलोड किया है। इसे अब तक 65 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है। कई यूजर इसकी तुलना बरमूडा ट्रायंगल से कर रहे हैं। हालांकि कुछ लोगों ने इस रहस्य को समझ लिया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement