Strange Order: Free Hair Cutting Camps in Government Schools, Mandatory Female Staff for Girls-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Dec 12, 2025 3:33 am
Location
 
   राजस्थान, हरियाणा और पंजाब सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अजब-गजब आदेश : सरकारी स्कूलों में अब फ्री हेयर कटिंग कैंप, बच्चियों के लिए महिला स्टाफ अनिवार्य

khaskhabar.com: सोमवार, 10 नवम्बर 2025 7:58 PM (IST)
अजब-गजब आदेश : सरकारी स्कूलों में अब फ्री हेयर कटिंग कैंप, बच्चियों के लिए महिला स्टाफ अनिवार्य
कोटा। कोटा शिक्षा विभाग से एक ऐसा आदेश निकला है, जो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। जिला शिक्षा अधिकारी (मुख्यालय माध्यमिक), कोटा ने एक आदेश जारी कर सभी ब्लॉक शिक्षा अधिकारियों, यूसीईईओ, पीईईओ और संस्था प्रधानों को निर्देशित किया है कि सरकारी स्कूलों में गरीब विद्यार्थियों के लिए नि:शुल्क हेयर कटिंग और नाखून कटिंग कैंप लगाए जाएं। श्री कृष्णा सेलून करेगा आयोजन : दरअसल, यह आदेश बृजेश कुमार सेन द्वारा संचालित श्री कृष्णा सेलून (एसकेएस), बैक कॉलोनी बालीता रोड, कुन्हाड़ी, कोटा की ओर से भेजे गए प्रस्ताव के बाद जारी किया गया है। संस्था ने गरीब बच्चों की स्वच्छता के उद्देश्य से स्कूलों में मुफ्त बाल कटवाने और नाखून काटने का ऑफर दिया था। इस पर विभाग ने तुरंत अनुमति जारी कर दी। टीचर की निगरानी में कटेंगे बाल और नाखून : आदेश में खास बात यह है कि कैंप के दौरान बच्चों के साथ एक शिक्षक की मौजूदगी अनिवार्य की गई है।बालिकाओं के मामले में विशेष सावधानी बरतते हुए निर्देश दिए गए हैं कि उनकी हेयर कटिंग या नाखून कटिंग के समय एक महिला कार्मिक और एक शिक्षक की उपस्थिति ज़रूरी होगी।
स्वच्छता अभियान” का नया संस्करण : जिला शिक्षा अधिकारी ने उम्मीद जताई है कि सभी स्कूल इस पहल में सहयोग करेंगे, ताकि बच्चों में व्यक्तिगत स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़े।
लोगों में चर्चा – शिक्षा विभाग या सैलून विभाग : इस आदेश को लेकर शिक्षकों और अभिभावकों के बीच हल्की मुस्कान और गंभीर बहस दोनों ही देखने को मिल रही हैं। कुछ लोग इसे बच्चों की स्वच्छता के लिए अच्छा कदम मान रहे हैं, जबकि कुछ का कहना है कि शिक्षा विभाग अब ‘ग्रूमिंग गाइड’ की भूमिका में नजर आ रहा है।
फिलहाल कोटा में चर्चा यही है — ‘अब स्कूल में बाल भी कटेंगे और नाखून भी, वो भी सरकारी आदेश से!’

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement