Joshua Horner freed from jail after discovery of dog-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 28, 2024 10:09 pm
Location
Advertisement

बेटी से यौन उत्पीडन मामले में पिता को हुई जेल, कुत्ते ने बदलवाया जज का फैसला

khaskhabar.com : शनिवार, 15 सितम्बर 2018 2:54 PM (IST)
बेटी से यौन उत्पीडन मामले में पिता को हुई जेल, कुत्ते ने बदलवाया जज का फैसला
वॉशिंगटन। देश-दुनिया से यौन शोषण की घटनाएं आए दिन सामने आती ही रहती है। हाल ही में एक ऐसी ही घटना सामने आई जहां पर एक बेटी ने अपने पिता पर यौन शोषण का आरोप लगाया। हालांकि कोर्ट ने पिता को आरोपी सुनाते हुए 50 साल की सजा सुनाई, लेकिन इस घटना में नया मोड तब आया जब डॉग ने पूरा मामला खोल दिया।

यह घटना अमेरिका के वॉशिंगटन में सामने आया है। दरअसल, वॉशिंगटन के रेडमॉन्ड शहर में रहने वाले जोशुआ हॉर्नर पर उनकी बेटी ने यौन उत्पड़ीन का केस दर्ज कराया था।

इस मामले में हॉर्नर ने 17 महीने जेल में गुजारने के बाद फिलहाल आजाद हैं लेकिन इन गंभीर आरोपों से बेदाग निकल जाने की हॉर्नर की कहानी बेहद दिलचस्प है।

साल 2017 में जब इस केस का मुकदमा चल रहा था तब आरोप लगाने वाली हॉर्नर की बेटी ने अदालत में कहा था कि साल 2006 से 2013 के बीच उसके पिता जोशुआ हॉर्नर ने कई बार उसे गलत तरीके से छूआ। पहली बार उसके साथ 5 साल की उम्र में यौन शोषण हुआ। इस उम्र में उसके माता-पिता का तलाक हो गया था। तब से लेकर कई साल तक हॉर्नर ने उसका शारीरीक शोषण किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/4
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement