Doctors remove uterus from Fifty year old Sharif Ali-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 4:34 am
Location
Advertisement

ये क्या, ऑपरेशन करवाने आए पुरुष के पेट से निकाला महिला के अंग

khaskhabar.com : गुरुवार, 14 मार्च 2019 1:18 PM (IST)
ये क्या, ऑपरेशन करवाने आए पुरुष के पेट से निकाला महिला के अंग
हरदोई। विश्व में बढ़ते विकास के चलते विज्ञान ने ऐसी उपलब्धियां प्राप्त कर ली हैं जिनके चलते ज्यादातर बिमारियों का ज्ञान मशीनों द्वारा टैस्ट करके लगाया जा सकता है। लेकिन कुछ जगह मशीनों का अनुमान भी गलत लग जाता है। ऐसे में चिकित्सा जगत में हैरान करने वाला एक मामला सामने आया है। जहां उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में रहने वाले 50 वर्षीय शरीफ अली के पेट में कभी-कभी दर्द होता था।

दर्द को दूर करने वाली दवाइयों का असर भी नहीं होता था तो कभी-कभी कुछ दवाओं से दर्द में आराम भी आ जाता था। शरीफ अली को लगा की पेट में हर्निया की परेशानी के कारण दर्द होता है। जब पेट में दर्द असहनीय हो गया तो वह हरदोइ के एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए गया।

दर्द के मूल कारण तक पहुंचने के लिए डॉक्टरों ने कुछ परीक्षण किए। लेकिन हार्निया का ऑपरेशन कराने आए शरीफ अली के पेट में डॉक्टरों को महिला प्रजनन अंग ‘बच्चादानी’ नजर आई।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/4
Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement