Panch Kundiya Gayatri Mahayagya on 29th in Jaipur-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 18, 2024 11:44 am
Location
Advertisement

जयपुर में 29 को पंच कुंडीय गायत्री महायज्ञ

khaskhabar.com : शुक्रवार, 27 जनवरी 2023 4:16 PM (IST)
जयपुर में 29 को पंच कुंडीय गायत्री महायज्ञ
जयपुर। गृहे गृहे गायत्री यज्ञ श्रृंखला में अबकी बार जयपुर के मानसरोवर (हीरा पाठ) में रविवार 29 जनवरी को पंच कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। विश्व कल्याण व कॉलोनी वासियों के सुख –समृद्धि, निरोगी जीवन, उज्ज्वल भविष्य और वातावरण के परिशोधन के उद्देश्य से यह गायत्री महायज्ञ की सामूहिक साधना की विशेष भूमिका है।

गायत्री वेदना निवारण केंद्र के व्यवस्थापक ने बताया कि आप सभी अपने परिवार सहित इस पंच कुंडीय गायत्री महायज्ञ में अनिवार्य रूप से पधारें। यज्ञ से पहले प्रभात फेरी भी कॉलोनी में निकाली जाएगी। गायत्री महायज्ञ के बाद भोजन प्रसादी की व्यवस्था की गई है। प्रभात फेरी और गायत्री महायज्ञ के आयोजन में आप सभी का सहयोग व भागीदारी सुनिश्चित करें। इस बारे में हरिनाथ कुश्वाह से इस नंबर 9414443484 पर संपर्क कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
Advertisement
Advertisement