Gayatri Shaktipeeth Brahmpuri Jaipur completed 9 Kundiya Yagya, performed the rites-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Sep 29, 2023 8:20 pm
Location
Advertisement

गायत्री शक्तिपीठ ब्रह्मपुरी जयपुर में सम्पन्न हुआ 9 कुंडीय यज्ञ, सम्पन्न कराए संस्कार

khaskhabar.com : मंगलवार, 30 मई 2023 8:35 PM (IST)
गायत्री शक्तिपीठ ब्रह्मपुरी
जयपुर में सम्पन्न हुआ 9 कुंडीय यज्ञ, सम्पन्न कराए संस्कार
जयपुर। गायत्री जयंती पर्व मंगलवार को ब्रह्मपुरी स्थित गायत्री शक्तिपीठ में भक्तिभाव से मनाया गया। वेदमाता मां गायत्री का अभिषेक कर लाल रंग की नवीन पोशाक धारण कराकर ऋतु पुष्पों से मनोरम श्रृंगार किया गया। गायत्री परिवार के संस्थापक पं. श्री राम शर्मा आचार्य के महाप्रयाण दिवस के उपलक्ष्य में समाधि स्थल प्रखर प्रज्ञा और सजल श्रद्धा को भी फूलों और बांदरवाल से सजाया गया। यज्ञशाला में नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ किया गया। शक्तिपीठ के व्यवस्थापक सोहन लाल शर्मा ने बताया कि शांतिकुंज से आए राम सहाय शुक्ला और शक्तिपीठ के सह व्यवस्थापक मणि शंकर चौधरी ने गायत्री मंत्र के महत्व पर प्रकाश डालते हुए प्रतिदिन इसका जप करने का आह्वान किया। दिनेश आचार्य ने प्रज्ञागीतों से माहौल को सरस बना दिया। प्रारंभ में देवी-देवताओं का आह्वान कर सोडशोपचार पूजन किया गया। गंगा दशहरा पर्व पर मां पतित पावनी का भी पूजन किया गया। इसके बाद अग्नि प्रज्जवलन कर सैंकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने विश्व कल्याण की कामना के साथ यज्ञ देवता को आहुतियां अर्पित की। इस मौके पर विभिन्न संस्कार भी कराए गए। यज्ञ के बाद करीब एक हजार श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/4
Advertisement
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
Advertisement
Advertisement