Gayatri Nivaran Kendra Mansarovar will have nine-day Gayatri Mantra rituals on March 30-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 17, 2024 2:17 am
Location
Advertisement

गायत्री निवारण केन्द्र मानसरोवर पर 30 मार्च को होगी नौ दिवसीय गायत्री मंत्र अनुष्ठान की पूर्णाहूति

khaskhabar.com : सोमवार, 27 मार्च 2023 12:26 PM (IST)
गायत्री निवारण केन्द्र मानसरोवर पर 30 मार्च को होगी नौ दिवसीय गायत्री मंत्र अनुष्ठान की पूर्णाहूति
जयपुर। वेदना निवारण केन्द्र किरण पथ मानसरोवर जयपुर में नवरात्रि के अवसर पर 22 मार्च से नौ दिवसीय सामूहिक गायत्री साधना चल रही है। इस अनुष्ठान की पूर्णाहूति 30 मार्च गुरुवार 2023 को होगी। इस मौके पर नौ कुण्डीय गायत्री यज्ञ होगा। प्रत्येक पारी में पूर्णाहूति की जाएगी। तत्पश्चात भोजन प्रसादी रखी गई है।


30 मार्च को पूर्णाहुति के पूर्व जो गायत्री परिजन परम पूज्य गुरुदेव से दीक्षा लेना चाहेंगे, उनके लिए दीक्षा संस्कार के साथ-साथ अन्य संस्कारों का भी आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही प्रात: 10 बजे से 12.00 बजे तक नौ कुण्डीय गायत्री यज्ञ होंगे। पूर्णाहुति के तत्पश्चात् उपस्थित परिजनों को भोजन प्रसादी दी जाएगी। भोजन प्रसादी का कार्यक्रम दोपहर 12.00 बजे से शुरू होगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
Advertisement
Advertisement