Advertisement
29 मई से होगा जयपुर में गायत्री जयंती पर्व

जयपुर। जयपुर शहर में
प्रत्येक वर्ष की भाँति इस वर्ष भी गायत्री जयन्ती पर्व का आयोजन किया जा रहा है।
यह आयोजन गायत्री परिवार के शहर में स्थित पाँच केन्द्रों—गायत्री शक्ति पीठ
ब्रह्मपुरी, श्री वेदमाता गायत्री वेदना निवारण केन्द्र, गायत्री चेतना केन्द्र,
जनता कॉलोनी, गायत्री शक्तिपीठ वाटिका और गायत्री शक्तिपीठ कालवाड—में होगा।
सोमवार व मंगलवार (29-30 मई) को आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में 29 मई को प्रात:
7 बजे से अखण्ड जप अनुष्ठान, सायं 5.30 बजे आरती और सांयकाल 6.15 बजे दीपयज्ञ व जप
का समापन होगा।
दिनांक 30 मई मंगलवार को
प्रात: 8 बजे से यज्ञ संस्कार और प्रात: 11 बजे भोजन प्रसादी का कार्यक्रम होगा।
अत: समस्त सम्माननीय परिजनों
से अनुरोध है कि इस पुनीत पर्व/समारोह में सपरिवार सम्मिलित हों।
वहीं दूसरी ओर वेदना
निवारण केन्द्र में 30 मई 2023 को प्रात: 9.30 बजे से 10.30 बजे तक सामाजिक समरसता
सम्मेलन का आयोजन भी किया जा रहा है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
Advertisement
जयपुर
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features
