gaayatree yagy held in 14 houses of Mansarovar-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Sep 23, 2023 5:12 pm
Location
Advertisement

मानसरोवर के 14 घरों में हुआ गायत्री यज्ञ

khaskhabar.com : रविवार, 21 मई 2023 12:34 PM (IST)
मानसरोवर के 14 घरों में हुआ गायत्री यज्ञ
जयपुर। मानसरोवर स्थित विनायक विहार और पटेल नगर में आज 14 घरों में आज गृहे-गृहे गायत्री यज्ञ की शृंखला में यज्ञ कार्यक्रम हुआ। गायत्री परिजनों की 14 टोलियों के माध्यम से यह कार्य सम्पन्न हुआ। यज्ञ से पूर्व गायत्री परिजन और निवासी जिनके घर आज यज्ञ हुआ है के साथ कॉलोनी के अन्य निवासियों ने प्रात:काल प्रभात फेरी निकाली। परिजनों ने प्रभातफेरी में पूर्ण मनोयोग और उत्साह के साथ भाग लिया और शांतिकुंज के प्रज्ञा गीतों और नारो से कॉलोनी को गुंजायमान किया। प्रभात फेरी के पश्चात् विनायक विहार में सामूहिक सूर्य अर्धदान की क्रिया भी की गई, जिसमें 60 से अधिक परिजन ने सूर्य भगवान को अध्र्य दिया।

गृहे गृहे गायत्री यज्ञ की श्रृंखला अपनी पूर्ण ऊर्जा से मानसरोवर जयपुर वासियों में विचारक्रांति का उद्घोष कर रही है।

जैसे जैसे ये श्रृंखला आगे बढ़ रही है, हर रविवार परिजनों में उत्साह , जोश, गायत्री मां के प्रति श्रद्धा, जिज्ञासा और कौतुहलता निरंतर बढ़ रही है। प्रभात फेरी के समय कॉलोनियों के भी निवासी अपने घर से बाहर आकर प्रभात फेरी का स्वागत करते हैं और प्रणाम करते हैं। बालकोनियों से बाहर देखते हुए प्रसन्न मुद्रा में प्रभात फेरी का स्वागत करते हैं। निश्चित रूप से ये एक सकारात्मक परिवर्तन का संकेत है। गुरुसत्ता का आशीर्वाद स्नेह दिख रहा है। हम बदल रहे हैं, युग भी बदल रहा है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
Advertisement
Advertisement