Advertisement
ब्राचानो में डॉक्टर पण्ड्या ने किया विशेष यज्ञ व संस्कार शाला का शुभारम्भ

ब्राचानो (इटली)। बसाऐं एक नया संसार कि जिसमें छलक रहा हो प्यार - परम वंदनीया माताजी के गीत की इस पंक्ति की झलक इटली की राजधानी रोम के निकट बसे ब्राचानो नगर के योग धर्म आश्रम में तब देखने को मिली जब यूरोप प्रवास के दौरान देव संस्कृति विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति आदरणीय डॉ. चिन्मय पंड्या जी वहां पहुंचे। इस अवसर पर आदरणीय डॉ चिन्मय पंड्या जी ने वहां समस्त आश्रमवासियों के मध्य विशेष यज्ञ संपन्न कराया व पूज्य गुरुदेव के नाम से संस्कार शाला का शुभारंभ किया।
ज्ञातव्य है कि अनेकों बार गायत्री तीर्थ शांतिकुंज का भ्रमण कर चुके योग धर्म आश्रम, इटली के साधकगण पूज्य गुरुदेव की प्रेरणा से नियमित गायत्री उपासना करते हैं। आश्रम में हर जगह गायत्री मंत्र चादर और गुरुसत्ता का चित्र देखने को मिलता है। करीब चार वर्ष पूर्व आदरणीय डॉ चिन्मय पंड्या जी द्वारा रोपे गए वृक्ष के साथ आश्रम के संस्थापक आदरणीय भाई हरि सिंह जी एवं आदरणीया श्रीमती सिंह जी का स्मृति चित्र भी लिया गया। संस्थापकगण मूलत: इतालियन होने पर भी पूर्णतया भारतीयता के रंग में रंगे हैं। झलकियां—

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
Advertisement
गॉसिप्स
Advertisement
Traffic
Features