Panchayati Raj ministerial employees Pukar Abhiyan-2025 started, symbolic sacrifice of document verification orders-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 9, 2025 12:17 am
Location
 
   राजस्थान, हरियाणा और पंजाब सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पंचायतीराज मंत्रालयिक कर्मचारियों का पुकार अभियान–2025’ शुरू, दस्तावेज सत्यापन आदेशों की प्रतीकात्मक आहुति

khaskhabar.com: बुधवार, 06 अगस्त 2025 4:52 PM (IST)
पंचायतीराज मंत्रालयिक कर्मचारियों का पुकार अभियान–2025’ शुरू, दस्तावेज सत्यापन आदेशों की प्रतीकात्मक आहुति
दौसा। पंचायतीराज विभाग के मंत्रालयिक कर्मचारियों ने बुधवार से ‘पुकार अभियान–2025’ की शुरुआत की। कार्यालय कार्य प्रारंभ करने से पहले कर्मचारियों ने गणेश पूजन किया और राज्य सरकार द्वारा जारी बार-बार दस्तावेज सत्यापन से संबंधित आदेशों की प्रतीकात्मक आहुति देकर अपना विरोध जताया। अभियान के तहत कर्मचारियों ने विभाग में कार्यरत मंत्रालयिक कार्मिकों के बार-बार दस्तावेज सत्यापन, प्रदेश नेतृत्व के खिलाफ दमनात्मक कार्रवाई को वापस लेने, कैडर रिव्यू कर पदोन्नति प्रक्रिया शुरू करने तथा ग्राम पंचायत स्तर पर स्पष्ट कार्य विभाजन जैसी मांगें उठाईं। जिला अध्यक्ष नंदलाल मीना और महामंत्री दयाशंकर महावर ने कहा कि मंत्रालयिक कर्मचारी अपने राजकीय दायित्वों का निर्वहन करते हुए आक्रोश स्वरूप यह अभियान चला रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि संवर्ग विशेष की शह पर विभाग राज्य भर के करीब 16,000 मंत्रालयिक कर्मचारियों को बदनाम कर रहा है। तीन-तीन बार दस्तावेजों का सत्यापन होने के बावजूद उनकी उचित मांगों को पूरा नहीं किया जा रहा और कर्मचारियों को अनावश्यक रूप से परेशान किया जा रहा है।
अभियान के पहले दिन जिला मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश संयोजक रमेश्वर प्रसाद शर्मा, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष द्वारका प्रसाद मीना, प्रदेश उपाध्यक्ष नागेंद्र मिश्रा, ब्लॉक अध्यक्ष शिवराम मीना, कमलेश कुमार जोनवाल, बजरंगलाल गुर्जर, आशीष तिवाड़ी, शुभम शर्मा, संतोष जांगिड, राकेश शर्मा, अनिल मीना, नेहा शर्मा, शांति बैरवा, प्रीति बैरवा, निशांत जांगिड, अनिल निर्वाण, सुनील बैरवा, वीपी सिंह, जगदीश सैनी, राजवीर सिंह सहित अन्य मंत्रालयिक कर्मचारी मौजूद रहे।
कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement