Dausa by-election: Voting is going on amid tight security, MP Murari Lal Meena casted his vote-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 8, 2025 11:53 pm
Location
 
   राजस्थान, हरियाणा और पंजाब सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

दौसा उप चुनावः कड़ी सुरक्षा के बीच चल रहा है मतदान, सांसद मुरारी लाल मीणा ने डाला वोट

khaskhabar.com: बुधवार, 13 नवम्बर 2024 12:41 PM (IST)
दौसा उप चुनावः कड़ी सुरक्षा के बीच चल रहा है मतदान, सांसद मुरारी लाल मीणा ने डाला वोट
दौसा (ब्यूरो)। विधानसभा उपचुनाव के दौरान बुधवार को कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान शुरू हुआ। गुलाबी ठंड के कारण धीमी गति से शुरू हुए मतदान के दौरान बूथों पर भीड़ नहीं रही। सुबह 9:00 बजे तक 8.72 फीसदी ही मतदान हो सका। बूथों पर दो दो चार चार लोग वोट डालने आते रहे। लेकिन धूप खिलने के बाद बूथों पर वोटरों की आवाजाही बढ गई। दौसा सांसद मुरारी लाल मीणा ने भी मतदान किया उन्होंने मीडिया के सामने कांग्रेस की जीत का दावा भी किया। सबसे पहले सभी मतदान केंद्रों पर मॉक पोल संपन्न कराया। दौसा विधानसभा क्षेत्र में कोई बीयू प्रतिस्थापित नहीं हुई। जबकि दो सीयू एवं 4 वीवीपेट बदले गए हैं।मॉक पोल समाप्ति उपरांत विधानसभा क्षेत्र में मतदान शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है। बूथों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। वही मोबाइल पार्टियां भी भ्रमण पर हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement