Advertisement
शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, एक दर्जन से अधिक दुपहिया वाहन बरामद

नवांशहर। बंगा-बहराम। बहराम थाना पुलिस ने दुपहिया वाहन चुराने वाले एक गिरोह से 13 दुपहिया वाहन बरामद किए हैं। पुलिस ने मुखबिर से मिली सुचना के बाद एक वाहन चोर कटारिया गांव निवासी पुरषोत्तम लाल को गिरफ्तार किया। वहीं पुलिस की कार्रवाई के दौरान दूसरा आरोपी कंगरोड निवासी कुलविंद सिंह उर्फ किन्दा मौका पाकर फरार हो गया। कार्रवाई के बाद पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुटी है। जिसके बाद कई और वारदातों का खुलासा हो सकता है। पुलिस के अनुसार पुरषोत्तम लाल कटारिया में ही ढाबा चलाता है और उसके ढाबे के पीछे ही बंद पड़े पोल्ट्री फार्म में वो लूट के वाहन छुपाते थे। वहीं दूसरा आरोपी कुलविंदर किन्दा मैकेनिक का काम करता है। फिलहाल पुलिस दूसरे आरोपी की तलाश में जुटी है।
[ एक ऐसा मंदिर जिसमें शिला रूपी स्वयंशम्भू का आकार बढ़ रहा है ]
[ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]
Advertisement
Advertisement
शहीद भगत सिंह नगर
पंजाब से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features
