UP Priest shot dead in property dispute, arrests two people-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 24, 2023 11:20 am
Location
Advertisement

उप्र : संपत्ति विवाद में पुजारी को गोली मारी गई,यूपी कांग्रेस ने गिनाई 20 साधुओं की हत्या

khaskhabar.com : रविवार, 11 अक्टूबर 2020 9:18 PM (IST)
उप्र : संपत्ति विवाद में पुजारी को गोली मारी गई,यूपी कांग्रेस ने गिनाई 20 साधुओं की हत्या
गोंडा, 11 अक्टूबर (आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में एक पुजारी को लंबे समय से चले आ रहे संपत्ति विवाद को लेकर गोली मार दी गई। पुलिस ने कहा कि मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। घटना शनिवार रात की है। पीड़ित सम्राट दास, राम जानकी मंदिर में पुजारी हैं।

उन्हें एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था लेकिन रविवार तड़के इलाज के लिए लखनऊ रेफर करना पड़ा। डॉक्टरों ने कहा कि उनकी हालत गंभीर है।

चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
इधर यूपी कांग्रेस ने ट्वीट किया, 'यूपी में पिछले दिनों एक के बाद एक साधुओं की हत्याएं हुई हैं। कुछ हत्याओं को पुलिस बस आत्महत्या बता कर अपनी कन्नी काट लेती है।'
यूपी कांग्रेस ने मैप जारी कर 20 साधुओं की हत्या के बारे में बताया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement