Advertisement
कांग्रेस का मत प्रतिशत बढऩे से प्रियंका ने जताई खुशी, भाजपा पर लगाया यह आरोप

रायबरेली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने प्रदेश में 11 विधानसभा सीटों के लिए हुए उपचुनाव में पार्टी का मत प्रतिशत बढऩे पर खुशी जाहिर की है। इसके साथ ही उन्होंने गांगोह सीट के परिणाम में धांधली करने का भाजपा पर आरोप लगाया है। प्रियंका ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, हम इस बात से बेहद खुश है कि उत्तर प्रदेश में हमारी पार्टी का वोट प्रतिशत बढ़ा है। उत्तर प्रदेश के लोग कांग्रेस को गंभीरता से ले रहे हैं।
इसका मतलब तो यह है कि अब लोगों को लगने लगा है कि कांग्रेस ही देश तथा प्रदेश का विकास कर सकती है। उन्होंने कहा, मैंने हालिया रुझान तो नहीं देखे, लेकिन उत्तर प्रदेश के साथ ही हरियाणा और महाराष्ट्र में पार्टी के प्रदर्शन से खुश हूं। इस बात से भी बेहद खुश हूं कि उत्तर प्रदेश में हमारा प्रदर्शन निखरने लगा है।
कांग्रेस पार्टी का वोट प्रतिशत हर जगह बढ़ा है। इसके बाद प्रियंका ने ट्वीटर के माध्यम से भाजपा पर निशाना साधा, भाजपा इतने अहंकार में है कि गंगोह में हमारे जीतते हुए प्रत्याशी को काउंटिंग सेंटर से निकालकर उनका मंत्री जनता का निर्णय बदलने के प्रयास में है। कलेक्टर को पांच-पांच बार फोन कर लीड कम करवाने के आदेश आ रहे थे। यह लोकतंत्र का सरासर अपमान है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
Advertisement
रायबरेली
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features