Some will get new responsibility in Jharkhand BJP-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Jun 7, 2023 5:29 am
Location
Advertisement

झारखंड भाजपा में कई के 'पर' कतरे जाएंगे, कुछ को मिलेगी नई जिम्मेदारी

khaskhabar.com : बुधवार, 15 जनवरी 2020 09:01 AM (IST)
झारखंड भाजपा में कई के 'पर' कतरे जाएंगे, कुछ को मिलेगी नई जिम्मेदारी
रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को मिली करारी हार के बाद अब पार्टी हार के मंथन में जुटी है। कहा जा रहा है कि पार्टी ऐसे जिला अध्यक्षों पर कार्रवाई करने के मूड में है, जहां भाजपा को एक भी सीट नहीं मिली है या स्थिति अच्छी नहीं रही। हालांकि, पार्टी के वरिष्ठ नेता इसे पार्टी को मजबूत करने की कार्रवाई बता रहे हैं।

प्रदेश भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने संकेत दिया है कि लगभग आधे से अधिक जिलाध्यक्ष हटाए जाने वाले हैं। उन्होंने कहा कि खराब परफॉर्मेस वाले अध्यक्षों की सूची बन रही है। इस बार कोल्हान में पार्टी को सर्वाधिक नुकसान उठाना पड़ा है। यहां के अधिकतर अध्यक्षों का जाना तय माना जा रहा है।

पार्टी सूत्रों का कहना है कि जिस जिले के अध्यक्ष को हटाया जाएगा, वहां इस बार नए अध्यक्ष के लिए चुनाव नहीं, बल्कि मनोनयन होगा। सबसे पहले प्रदेश अध्यक्ष को मनोनीत किया जाएगा। इसके बाद नए जिलाध्यक्षों का मनोनयन किया जाएगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement