Advertisement
कुरुक्षेत्र : लोकसभा दंगल में राजकुमार और नायब हो सकते हैं आमने-सामने

कैथल। कुरुक्षेत्र लोकसभा चुनाव इस बार काफी रोमांचक होगा। पिछली बार की अपेक्षा कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट पर अब की बार चुनाव काफी कड़ा और मुकाबला भरा होगा। हालांकि अभी तक हरियाणा में बड़े राजनीतिक दल भाजपा, कांग्रेस के अलावा क्षेत्रीय दलों ने भी टिकटों पर उम्मीदवारों को नहीं उतारा है, लेकिन अंदर खाते सभी दलों के नेता चुनावों की तैयारियां कर रहे हैं। लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के अध्यक्ष राजकुमार सैनी कैथल में पहले ही घोषणा कर चुके है कि वह एक बार फिर दोबारा कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से ही चुनावी मैदान में कूदेंगे।
पिछली बार राजकुमार सैनी ने भाजपा की सीट से चुनाव लड़ा था और राजकुमार सैनी बेशक अपने सारे कार्यकाल में भाजपा को कोसते रहे हों परंतु वह जीत से उत्साहित होकर इस बार भी यही से चुनाव लड़ेंगे।
वहीं दूसरी तरह यह कयास लगाए जा रहे हैं कि भाजपा कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से वर्तमान में श्रम एवं रोजगार राज्यमंत्री नायब सैनी को इस सीट से चुनावी मैदान में उतार सकती है। इसके अलावा विधायक पवन सैनी और कैथल से कैलाश भगत का नाम भी भाजपा के कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से संभावित चेहरों के नाम में लिए जा रहे हैं लेकिन भाजपा की अंदरुनी जानकारी के अनुसार नायब सैनी का नाम सबसे ऊपर बताया जा रहा है।
ऐसे में अगर भाजपा इन चुनावों में नायब सैनी को यहां से अपना उम्मीदवार बनाती है तो राजकुमार सैनी और नायब सैनी की आमने-सामने की कड़ी टक्कर हो सकती है। दोनों नेताओं के एक ही समाज से होने के चलते वोटों का बंटना भी निश्चित माना जा रहा है। नायब सैनी को भाजपा इस चुनावी दंगल में उतारती है तो राजकुमार सैनी भाजपा की तिकड़मबाजी को धराशाही करने के लिए निश्चित तौर पर प्रयास करेंगे।
वहीं अन्य दलों की बात करें तो कांग्रेस से पिछले चुनावों की तरह इस चुनाव में भी नवीन जिंदल मैदान में उतरने के लिए तैयारी कर रहे हैं। नवीन जिंदल को पिछले चुनावों में हार का मुंह देखना पड़ा था लेकिन इस बार वह फिर से लोगों के बीच जा रहे हैं और सहानुभूति पाते हुए मतदाताओं को अपने साथ जोड़ने की तैयारी कर रहे हैं। कांग्रेस की ओर से किसी अन्य ओर प्रत्याशी का नाम खुलकर सामने नहीं आया है ऐसे में नवीन जिंदल का नाम लगभग इस सीट से तय माना जा रहा है। अन्य दलों में दुष्यंत चौटाला वाली जननायक जनता पार्टी की ओर से जयभगवान शर्मा उर्फ डीडी शर्मा का नाम खुलकर सामने आ रहा है और वह भी कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से दंगल में उतरने के लिए तैयारी में जुटे हुए हैं। इनेलो की सीट से अशोक अरोड़ा का नाम तय माना जा रहा है। इसके अलावा आम आदमी पार्टी का गठबंधन अगर किसी पार्टी से नहीं होता है तो वह भी इस चुनाव में अपना अलग उम्मीदवार खड़ा करेगी।
साल 2014 के चुनावों में भारी मतों से बीजेपी से जीते थे राजकुमार सैन... कुरुक्षेत्र संसदीय चुनावों में रादौर, लाडवा, शाहबाद, थानेसर, पिहोवा, गुहला, कलायत, कैथल एवं पूंडरी हल्के के मतदाता मतदान करके अपना सांसद चुनेंगे। पिछले चुनावों के आंकड़ों की बात की जाए तो भाजपा के राजकुमार सैनी को 4,18,112 वोट, इनेलो के बलबीर सैनी को 2,88,376 वोट, कांग्रेस के नवीन जिंदल को 2,87,722 वोट प्राप्त हुए थे। वर्ष 2014 के चुनावों में मोदी लहर में भाजपा के प्रत्याशी राजकुमार सैनी भारी मतों से जीतकर संसद में पहुंचे थे। इस बार के मुकाबले में जनता किसे चुनकर संसद में भेजेगी यह तो समय ही बताएगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
Advertisement
कुरुक्षेत्र
हरियाणा से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features