Rain accompanied by hailstorm, faces of peasants farmers-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 24, 2023 12:26 pm
Location
Advertisement

ओलावृष्टि के साथ हुई बारिश, मुरझाए किसानों के चेहरे

khaskhabar.com : गुरुवार, 06 अप्रैल 2017 10:25 PM (IST)
ओलावृष्टि के साथ हुई बारिश, मुरझाए किसानों के चेहरे
श्रीआनंदपुर साहिब। अप्रेल महीने में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की परेशानी बढ़ा दी है। जहां एक तरफ उनकी फसल पककर तैयार थी और काटी जा रही थी। वहीं दूसरी ओर ओलावृष्टि के बाद फसलें खराब हो चुकी है। जिसके बाद किसानों ने पंजाब सरकार से मुआवजे की मांग की है। पंजाब ही नहीं, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर और हरियाणा में भी बारिश की वजह से किसानों को भारी नुकसान हो रहा है। अब बारिश और ओलावृष्टि के चलते गेहूं, सरसों और चने की फसल खराब हुई है। जिसके बाद किसानों के सामने अपने परिवार का पोषण करने का भी संकट आ गया है और उनके सामने आंसू बहाने के सिवाय कोई रास्ता नहीं बचा है। इससे पीड़ित किसानों ने अब पंजाब सरकार से मुआवजा दिए जाने की मांग की है।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Punjab Facebook Page:
Advertisement
Advertisement