Power Corporation SDO takes 50 thousand rupees in bribe-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 24, 2023 12:52 pm
Location
Advertisement

पावर निगम का एस.डी.ओ 50 हज़ार रुपए रिश्वत लेते काबू

khaskhabar.com : शुक्रवार, 27 अक्टूबर 2017 6:32 PM (IST)
पावर निगम का एस.डी.ओ 50 हज़ार रुपए रिश्वत लेते काबू
चंडीगढ़ । विजिलेंस ब्यूरो पंजाब ने पंजाब राज्य पावर निगम लिमटिड (पी.एस.पी.सी.एल) राहों, जि़ला एस.बी.एस नगर में नियुक्त एस.डी.ओ राम लाल कलेर को 50 हज़ार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया गया।
इस संबंधी जानकारी देते हुए विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि एस.डी.ओ राम लाल कलेर को हरजिन्दर सिंह, निवासी भारटा, थाना राहों, जि़ला एस.बी.एस नगर की शिकायत पर विजिलेंस ब्यूरो द्वारा 50 हज़ार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू किया गया है। शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो को अपनी शिकायत में दोष लगाया कि उसकी पत्नी रजिन्दर कौर द्वारा अपनी स्वामित्व वाली ज़मीन में नया ट्यूबवैल कनैक्शन लेने के लिए एक आवेदन पी.एस.पी.सी.एल, राहों के कार्यालय में दी गई जिस पर कार्यवाही करने के लिए एस.डी.ओ द्वारा हस्ताक्षर होने उपरांत उच्च आधिकारियों को मंज़ूरी के लिए भेजनी थी। आवेदन पर हस्ताक्षर करने और उच्च आधिकारियों को मंज़ूरी के लिए भेजने के एवज में उक्त एस.डी.ओ द्वारा 50 हज़ार रुपए की मांग की गई।
विजिलेंस द्वारा दोषों की पड़ताल उपरांत एस.डी.ओ को दो सरकारी गवाहों की हाजऱी में 50 हज़ार रुपए लेते हुये काबू कर लिया गया।
प्रवक्ता ने बताया कि उक्त एस.डी.ओ के खि़लाफ़ भ्रष्टाचार नियंत्रण कानून की विभिन्न धाराओंं के अंतर्गत विजिलेंस ब्यूरो के थाना जालंधर में मुकदमा दर्ज करके आगामी कार्यवाही आरंभ कर दी गई है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Punjab Facebook Page:
Advertisement
Advertisement