Advertisement
पूर्वांचल वोट बटोरने के लिए दिल्ली विधानसभा चुनाव में उतरेंगे बिहार के राजनीतिक दल

पटना। दिल्ली विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद से ही बिहार के विभिन्न स्थानीय दलों ने राष्ट्रीय राजधानी के चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी कर ली है। सभी की निगाहें दिल्ली में बसे पूर्वाचल के लोगों का वोट बटोरने पर है।
बिहार में सत्ताधारी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) में शामिल जनता दल (यूनाइटेड) ने जहां दिल्ली में अकेले चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी है, वहीं मुख्य विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने भी चुनाव मैदान में उतरने का मन बना लिया है। हालांकि राजद झारखंड की तर्ज पर कांग्रेस के साथ गठबंधन में चुनाव मैदान में उतरने की उम्मीद कर रही है। इधर, पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की पार्टी हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) ने भी दिल्ली के चुनावी मैदान में दमखम दिखाने की रणनीति बनाई है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features