PM Modi launches research on universities in Punjab-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 21, 2023 10:01 pm
Location
Advertisement

पीएम मोदी ने पंजाब के विश्वविद्यालयों में शोध पर दिया जोर

khaskhabar.com : गुरुवार, 03 जनवरी 2019 10:22 PM (IST)
पीएम मोदी ने पंजाब के विश्वविद्यालयों में शोध पर दिया जोर
जालंधर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को राष्ट्र को शीर्ष पर ले जाने के लिए शोध पर जोर देते हुए पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री द्वारा दिए गए नारे 'जय जवान, जय किसान' में 'जय अनुसंधान' जोड़ दिया। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने शास्त्री जी के नारे 'जय जवान, जय किसान' में 'जय विज्ञान' जोड़ा था।यहां 106वीं भारतीय विज्ञान कांग्रेस को अपने संबोधन में मोदी ने कहा भारत को अपने अनुसंधान आउटपुट पर जोर देना होगा।

उन्होंने कहा, आज का नया नारा जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान व जय अनुसंधान है। मैं इसमें जय अनुसंधान जोड़ना चाहूंगा। शोध के अब दो उद्देश्य होने चाहिए प्रधानमंत्री ने कहा कि इस उद्देश्य में प्रौद्योगिकी का सृजन और प्रौद्योगिकी को सामाजिक-आर्थिक भलाई में उपयोग करना शामिल है।

प्रधानमंत्री ने कहा, हमारे वैज्ञानिकों को सस्ती स्वास्थ्य सेवा, आवास, स्वच्छ पानी, जल एवं ऊर्जा, कृषि उत्पादकता और खाद्य प्रसंस्करण की समस्याओं को हल करने के लिए स्वयं को प्रतिबद्ध करना होगा। उन्होंने कहा, विज्ञान सार्वभौमिक है, इसलिए प्रौद्योगिकी को स्थानीय आवश्यकाताओं और परिस्थितियों के अनुरूप हल प्रदान करने के लिए स्थानीय नजरिया रखना होगा। उन्होंने कहा कि भारत से आने वाले रिसर्च पेपर की संख्या बढ़ी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar Punjab Facebook Page:
Advertisement
Advertisement