Advertisement
करौली में मेक्स गाड़ी पलटी, तीन की मौत, 7 घायल

करौली। जिले में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। घटना में 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि सात लोग गंभीर घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद मृतकों और घायलों के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। घटना एक मैक्स गाड़ी के अचानक पलट जाने से हुई।
जानकारी के अनुसार लांगरा थाना क्षेत्र के कसीयापुरा के पास शुक्रवार को अनियंत्रित होकर एक मेक्स गाड़ी पलट गई। घटना में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सात लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि घायलों में से 2 की हालत अभी गंभीर बनी हुई है। घटना की सूचना मिलने के बाद थानाधिकारी रमेश सिंह मौके पर पहुंचे। इस दौरान घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ लग गई। मौके पर लोगों की मदद से पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और शवों को मोर्चरी में रखवाया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
Advertisement
करौली
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features