Five killed in accident on Yamuna Expressway in Uttar Pradesh -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 21, 2023 10:53 pm
Location
Advertisement

उत्तर प्रदेश के यमुना एक्सप्रेस वे पर हादसे में पांच लोगों की मौत

khaskhabar.com : शुक्रवार, 03 दिसम्बर 2021 11:37 AM (IST)
उत्तर प्रदेश के यमुना एक्सप्रेस वे पर हादसे में पांच लोगों की मौत
मथुरा। उत्तर प्रदेश के यमुना एक्सप्रेस वे पर शुक्रवार को थाना सुरीर क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गयी है। यमुना एक्सप्रेसवे के माइल स्टोन 80 (सुरीर) पर पुलिया से टकराकर बेकाबू हुई बोलेरो के परखच्चे उड़ गये।

पुलिस अधीक्षक गौरव ग्रोवर के पीआरओ ने बताया कि यमुना एक्सप्रेस वे पर शुक्रवार को थाना सुरीर क्षेत्र में बोलेरो गाड़ी के बेकाबू होकर पुलिया से टकराने से हादसा हो गया। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गयी। मृतकों में मध्य प्रदेश पुलिस के जवान भी शामिल है।

यमुना एक्सप्रेसवे के माइल स्टोन 80 पर यह हादसा हुआ, जिसमें गाड़ी टूटकर दो हिस्सों में बंट गई। गाड़ी में मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले के भूडेरा थाने की पुलिस टीम सवार थी। टीकमगढ़ के थाना बुड़ेरा पुलिस आरोपितों के रिश्तेदार को लेकर हरियाणा के बहादुरगढ़ में दबिश को जा रही थी। घायलों को अग्रवाल लाइफ लाइन औरंगाबाद में भर्ती कराया गया है।

सूचना पर पहुंची सुरीर पुलिस ने शव कब्जे में लिए और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। शुक्रवार को हुए सड़क हादसे के बाद एक्सप्रेस वे की एक लाइन बंद हो गई। हादसा आगरा से नोएडा जाते हुए मार्ग पर हुआ।

स्थानीय लोगों के अनुसार मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले के थाना बुडेरा क्षेत्र से एक किशोरी को पिंटू नामक युवक बहला-फुसलाकर अगवा कर ले गया था। थाना बुडेरा पुलिस को युवक की लोकेशन हरियाणा के बहादुरगढ़ में मिली थी। युवक को गिरफ्तार कर किशोरी की बरामदगी करने के लिए थाना बुडेरा में तैनात हेड कांस्टेबल भवानी प्रसाद कांस्टेबल रतिराम, कमलेन्द्र यादव, महिला कांस्टेबल आरोपित युवक की बहन उसके पति धर्मेंद्र निवासी ललितपुर, सुरक्षा समिति के सदस्य रवि को लेकर बोलेरो से बहादुरगढ़ के लिए जा रहे थे। चालक जगदीश बोलेरो को चला रहे थे।

यमुना एक्सप्रेसवे पर माइलस्टोन 80 के समीप बोलेरो डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई।

--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement