Fire breaks out in Howrah-bound Kalka Mail; 6 hospitalised-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 24, 2023 12:06 pm
Location
Advertisement

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में कालका मेल में आग, 6 यात्री अस्पताल में भर्ती

khaskhabar.com : मंगलवार, 27 नवम्बर 2018 12:37 PM (IST)
हरियाणा के कुरुक्षेत्र में कालका मेल में आग, 6 यात्री अस्पताल में भर्ती
कुरुक्षेत्र। हरियाणा के कुरुक्षेत्र में हावड़ा जा रही कालका मेल के एक डिब्बे में मंगलवार को आग लग गई। आग के कारण सांस लेने में दिक्कत की शिकायत के बाद छह यात्रियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उत्तरी रेलवे के प्रवक्ता दीपक कुमार ने आईएएनएस को बताया, ‘‘धीरपुर और ढोंडा खेड़ी स्टेशन के बीच तडक़े लगभग 2.55 बजे हावड़ा-कालका मेल के इंजन के पीछे वाली एसएलआर (सीट व सामान रखने वाला कक्ष) बोगी में आग लग गई।’’

कुमार ने बताया कि आग लगने का पता चलते ही तुरंत ट्रेन रोकी गई और उस बोगी को अलग किया गया। इससे अन्य कोचों में आग फैल नहीं पाई।

इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ है। लेकिन छह यात्रियों को सांस लेने में समस्या होने लगी जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस मार्ग पर यातायात करीब एक घंटे तक प्रभावित हुआ।एसएलआर कोच के यात्रियों को दूसरे कोचों में स्थानांतरित किया गया जिसके बाद ट्रेन बिना एसएलआर कोच के गंतव्य के लिए रवाना हुई।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Haryana Facebook Page:
Advertisement
Advertisement