Farmer income will increase from sheep and goat rearing - Deepti Kiran Maheshwari -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 22, 2023 2:59 am
Location
Advertisement

भेड़ और बकरी पालन से बढे़गी किसानों की आय - दीप्ति किरण माहेश्वरी

khaskhabar.com : गुरुवार, 14 अक्टूबर 2021 5:03 PM (IST)
भेड़ और बकरी पालन से बढे़गी किसानों की आय - दीप्ति किरण माहेश्वरी
राजसमंद । विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी ने कृषि विज्ञान केन्द्र में भेड़ व बकरी पालन प्रशिक्षण शिविर के शुभारम्भ समारोह में कहा कि भेड़ व बकरी पालन से किसानों की आय में अच्छी वृद्धि होगी। उन्नत बीज, वैज्ञानिक कृषि और पशुपालन के प्रशिक्षण से किसानों की क्षमता में सुधार होगा। उन्होंने प्रशिक्षण ले रही महिला किसानों से आव्हान किया कि वे गांव जाकर यहां सीखी तकनीक अन्य किसानों को भी सिखाए। प्रशिक्षण शिविर को सांसद दिया कुमारी, विधायक सुरेन्द्र सिंह, कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति एन एस राठौड़ ने भी संबोधित किया। शिविर में मण्डल अध्यक्ष सुभाष पालीवाल, भंवरलाल गुर्जर, बंशी गुर्जर, खटामला सरपंच हिम्मत सिंह सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।शक्ति पूजा पर्व पर कांग्रेस कर रही महिलाओं का अपमान : दीप्ति किरण माहेश्वरीराजसमंद विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और शिक्षा मंत्री गोविन्द सिंह डोटासरा की महिलाओं पर की गई टिप्पणी को अत्यंत अपमानजनक बताया। नान्दोड़ा में बायण माता परिसर में ग्रामीणों से चर्चा में उन्होंने कहा कि नवरात्रि में हम शक्ति पूजा और कन्या पूजन करते है। किन्तु कांग्रेस महिलाओं का अपमान कर रही है। यह ज्ञानियों कि सरकार की वास्तविकता है। कांग्रेस की महिलाओं के प्रति इसी सोच के कारण राजस्थान महिला अपराधों में शीर्ष पर है। विधायक दीप्ति ने महानवमी के अवसर पर बायण माता की पूजा अर्चना कर दर्शन किए। उन्होंने क्षेत्र में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। विधायक के साथ गिरिराज श्रीमाली, भैवर सिंह, नाथु सिंह, पप्पू सिंह आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
Advertisement
Advertisement