Advertisement
छह जिलों के 73748 किसानों को 485.69 करोड़ रुपए के कर्ज माफी सर्टिफिकेट वितरित

रामपुर ( संगरूर)। पंजाब सरकार की तरफ से किसानों के कर्जे माफ करने के शुरू किए गए अभियान के तहत आज फिर 6 जिलों के 73748 किसानों को 485.69 करोड़़ रुपए के कर्ज राहत सर्टिफिकेट वितरित किए गए। वित्त मंत्री स. मनप्रीत सिंह बादल ने अपने कैबिनेट साथियों की उपस्थिति में 14 किसानों को सांकेतिक रूप में कर्ज माफी सर्टिफिकेट दिए। इस अवसर पर उन के साथ ग्रामीण विकास और पंचायत मंत्री तृप्त रजिन्दर सिंह बाजवा, लोक निर्माण मंत्री रजिया सुलतान और वन एंव भलाई मंत्री साधु सिंह धर्मसोत उपस्थित थे।
गुरदासपुर से सांसद और पंजाब प्रदेश कांग्रेस समिति के प्रधान सुनील जाखड़, विदेश मामलों की पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री परनीत कौर और पूर्व मुख्य मंत्री रजिन्दर कौर भट्टल भी इस कर्ज मुक्ति समारोह के दौरन उपस्थित रहे जब कि मुख्य मंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह अपने हैलीकाप्टर में आखिरी समय में खराबी आ जाने कारण मजबूरन इस समारोह में उपस्थित नहीं हो सके।
अपने कार्यक्रम में तबदीली के बाद मुख्य मंत्री ने ट्वीट कर इस मौके निजी तौर पर शामिल ना हो सकने पर अफसोस प्रकट किया और उन्होंने किसान भाईचारे के अधिकारों की रक्षा के लिए अपनी निजी वचनबद्धता को दोहराया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
Advertisement
संगरूर
पंजाब से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features