Advertisement
कांग्रेस पार्टी के नेता खुद राहुल गांधी के बयानों का बचाव करने से डरते हैं - अरूण सिंह

बीकानेर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री प्रदेश प्रभारी और राज्यसभा सांसद अरुण सिंह अपने दो दिवसीय बीकानेर प्रवास कार्यक्रम के अंतर्गत शुक्रवार को बीकानेर पंहुचे।
बीकानेर पहुंचने पर जयपुर-जोधपुर बाईपास चौराहे से लेकर रानी बाजार औद्योगिक क्षेत्र स्थित होटल पार्क पैराडाइज तक जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने भारी उत्साह के साथ श्री सिंह का गर्मजोशी से स्वागत और अभिनंदन किया।
सिंह के बीकानेर शहर में पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय, वन्दे मातरम और भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद के नारों से पूरे वातावरण को गुंजायमान करते हुए श्री सिंह का फूल मालाओं और पार्टी का दुपट्टा पहनाकर भावभीना अभिनंदन किया।
इस मौके पर केन्द्रीय राज्य मंत्री और बीकानेर सांसद अर्जुनराम मेघवाल ने कहा कि देश की आजादी से लेकर अभी वर्तमान समय तक कांग्रेस पार्टी संसद में हंगामा करने में माहिर है और इस सत्र में भी बिना किसी मुद्दे के ही पेगासस मुद्दे को मामला बनाया गया।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विश्व और देश के संपूर्ण घटनाक्रम की पूरी जानकारी रखते हैं। कांग्रेस ने इस सत्र में संसदीय परंपराओं को तोड़ते हुए अनेक निंदनीय घटनाएँ करते हुए लोकतंत्र की हत्या की है और उसके पश्चात चोरी और सीनाजोरी जैसा कार्य कर रहे हैं।
मेघवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने अपने कैबिनेट विस्तार में महिलाओं, ओबीसी, दलित और आदिवासी वर्गों को मंत्री बनाकर उन्हें सम्मान दिया लेकिन विपक्ष द्वारा प्रधानमंत्री जी को बोलने भी नहीं दिया गया। इसके बावजूद मानसून सत्र में ओबीसी कमीशन, ई.डब्ल्यू.एस. आरक्षण जैसे महत्वपूर्ण बिल पास किए गए।
उन्होंने देश के वर्तमान समय को मोदी के नेतृत्व में सबका साथ,सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के साथ वाला वाला अमृत कालखंड बताया और कहा कि भारत को विश्व गुरु कैसे बनाया जाए यही नरेंद्र मोदी जी का लक्ष्य है।
राष्ट्रीय महामंत्री और प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह ने अपने संबोधन के प्रारंभ में देशनोक की करणी माता और महाराजा गंगासिंह जी का स्मरण करते हुए काशी और बीकानेर की छोटी काशी का संबंध और समन्वय स्थापित करते हुए बीकानेर को अपनेपन का शहर बताया।
उन्होंने कहा कि कोविड महामारी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने गजब का कार्य किया है जबकि अन्य राजनीतिक पार्टियों के कार्यकर्ता अपने घरों में क्व़ारेंटीन हो रखे थे।
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी बड़े लक्ष्य को लेकर सामूहिक विचारधारा के साथ काम करने वाली पार्टी है और भाजपा कार्यकर्ता देश और समाज के लिए कार्य करते हैं।
सिंह ने कहा कि पूरे देश ने भाजपा पार्टी की विचारधारा को स्वीकार किया है इसी कारण पार्टी के सबसे ज्यादा विधायक, सांसद, महापौर, पंचायत समिति सदस्य हैं और विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता नरेंद्र मोदी इस पार्टी का नेतृत्व कर रहे हैं।
अपने उद्बोधन में उन्होंने राहुल गांधी और नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक बहुत बड़ा अंतर बताते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी के नेता स्वयं राहुल गांधी द्वारा दिए गए बयान का बचाव करने से डरते हैं जबकि नरेंद्र मोदी के संबोधन से भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता सीना चौड़ा कर गर्व की अनुभूति करता है।
उन्होंने हर बूथ को मजबूत करने और हर वर्ग को जोड़ते हुए सर्वस्पर्शी और सर्वव्यापी भारतीय जनता पार्टी का निर्माण करने की बात कही।
उन्होंने कहा कि मोदी के मजबूत और निर्णायक नेतृत्व त्यागी और तपस्वी स्वभाव का ही परिणाम है कि विपक्ष के मंसूबों के बावजूद बिना दंगे और बिना किसी विवाद के धारा 370 हटाने, तीन तलाक समाप्त करने, जीएसटी लागू करने, राम मंदिर का निर्माण, कृषि सुधार बिल जैसे एतिहासिक कार्य मोदी जी की सरकार में हुए हैं।
संगठनात्मक विषयों पर चर्चा करते हुए सिंह ने पार्टी के सशक्त मंडल, सक्रिय बूथ समितियों और पन्ना प्रमुखों की नियुक्ति संबंधी जानकारी देते हुए जिला अध्यक्षों और जिला प्रभारियों से बूथ पर प्रतिवर्ष होने वाले छह कार्यक्रमों तथा मन की बात, शक्ति केंद्र की संरचना, केंद्र सरकार की उपलब्धियों और राज्य सरकार की विफलताओं आदि विषयों पर निरंतर संवाद और गतिविधियाँ आयोजित करने के निर्देश दिए।
सिंह ने कहा कि जनता की अपेक्षा भारतीय जनता पार्टी से है और राज्य की नाकारा और कुप्रबंधन वाली गहलोत सरकार के खिलाफ संघर्ष और आंदोलन की रचना बनाते हुए आगामी चुनाव में भारतीय जनता जनता पार्टी को सत्ता में लाना है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी सामूहिकता के साथ राष्ट्रहित सर्वोपरि के लक्ष्य को लेकर कार्य करने वाली पार्टी है और ऐसे बड़े लक्ष्य के साथ कार्य करने वाले राजनैतिक दल के कार्यकर्ताओं को छोटी बातों पर ध्यान नहीं देना चाहिए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
Advertisement
बीकानेर
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features