collapses bridge in chamba 5 injured there-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 27, 2023 9:36 pm
Location
Advertisement

चंबा में पुल गिरा, 5 लोग घायल

khaskhabar.com : शुक्रवार, 20 अक्टूबर 2017 2:50 PM (IST)
चंबा में पुल गिरा, 5 लोग घायल
चंबा| हिमाचल प्रदेश के चंबा कस्बे को पंजाब के पठानकोट से जोड़ने वाला कंक्रीट का बना महत्वपूर्ण पुल गुरुवार को धराशायी हो गया, जिसमें कम से कम पांच लोग घायल हो गए।

चंबा-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग के बीच बना यह पुल किस कारण गिरा, यह अभी पता नहीं चला है।

दोहरी लेन वाला यह पुल चंबा से छह किलोमीटर और शिमला से 450 किलोमीटर की दूरी पर परेल में है।

ईंट लदा एक मिनी ट्रक इस टूटे हुए पुल में अब भी फंसा है।

चंबा के उपायुक्त सुदेश मोख्ता ने आईएएनएस से कहा, "हमने जांच का आदेश दिया है। घायलों को चंबा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।"

पुलिस ने बताया कि रावी नदी पर बने इस पुल में टकराकर मिनी ट्रक सहित चार वाहन फंसे हुए हैं।

इस पुल का उद्घाटन मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने वर्ष 2005 में किया था।

पुलिस ने बताया कि यातायात का मार्ग बदल दिया गया है और वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्ग अपनाने को कहा गया है।

आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement